लाइव न्यूज़ :

गुजरात: जसदण उपचुनाव में BJP जीती, विधानसभा में पार्टी का संख्या बल 100 पर पहुंचा

By भाषा | Updated: December 23, 2018 14:59 IST

जसदण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के तहत 20 दिसंबर को वोट डाले गए थे और मतदान 71.27 प्रतिशत रहा था।

Open in App

गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जसदण विधानसभा उपचुनाव में रविवार को आसानी से जीत दर्ज कर ली। इसी के साथ सदन में भाजपा का संख्या बल 100 पर पहुंच गया है।

भाजपा प्रत्याशी कुंवरजी बावलिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अवसर नाकिया को 19,979 वोटों से शिकस्त दी।

बावलिया राजकोट जिले की जसदण विधानसभा सीट को अपने पास रखने में कामयाब रहे। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर यहां से जीत हासिल की थी।

इसी के साथ, 182 सदस्य वाली विधानसभा में भाजपा के 100 विधायक हो गए हैं, जबकि कांग्रेस का संख्या बल घटकर 76 रह गया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भगवा दल ने 99 सीटें जीतीं थीं और कांग्रेस के खाते में 77 सीटें आई थीं।

अधिकारियों ने बताया कि मतगणना के आखिर में बावलिया को कुल 90,262 वोट मिले जबकि नाकिया 70,283 मत हासिल कर पाए।

उन्होंने बताया कि 2,146 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।

जसदण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के तहत 20 दिसंबर को वोट डाले गए थे और मतदान 71.27 प्रतिशत रहा था।

यह उपचुनाव भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा का प्रश्न था, क्योंकि भाजपा हाल में जहां तीन राज्यों-मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिली हार से उबरने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस इन तीन राज्यों में मिली जीत से गदगद है।

प्रभावी कोली समुदाय के नेता बावलिया ने 2017 में जसदण सीट कांग्रेस के टिकट पर जीती थी, लेकिन बाद में वह कांग्रेस और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। इस कारण इस सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था।

बावलिया ने दो जुलाई को इस्तीफा दिया था और उन्हें उसी दिन भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बना दिया गया था।

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस