गुजरात चुनाव: महाराष्ट्र सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्रों में गुजराती मतदाताओं के लिए एक दिन की सवैतनिक अवकाश की घोषणा की, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

By अनिल शर्मा | Published: November 22, 2022 11:00 AM2022-11-22T11:00:46+5:302022-11-22T11:10:25+5:30

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं। राज्य लंबे समय तक भाजपा का गढ़ रहा है और पार्टी ने इस बार भी भारी बहुमत के साथ सत्ता में लौटने की उम्मीद की है।

Gujarat Assembly elections Maharashtra allows one day paid leave for voters in border areas | गुजरात चुनाव: महाराष्ट्र सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्रों में गुजराती मतदाताओं के लिए एक दिन की सवैतनिक अवकाश की घोषणा की, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

गुजरात चुनाव: महाराष्ट्र सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्रों में गुजराती मतदाताओं के लिए एक दिन की सवैतनिक अवकाश की घोषणा की, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Highlights182 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को होंगे। महाराष्ट्र के सरकारी प्रस्ताव में निजी कंपनियों को इसका पालन करने को कहा गया है।गुजरात में भाजपा  27 वर्षों से सत्ता में है। 

मुंबई: अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने पालघर, नासिक, नंदुरबार और धुले जैसे सीमावर्ती जिलों में काम कर रहे गुजराती मतदाताओं के लिए एक दिन की छुट्टी दी है ताकि मतदान कर सकें। सरकारी प्रस्ताव (जीआर) ने सभी निजी कंपनियों को भी आदेश का पालन करने का निर्देश दिया और कहा कि उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

सरकारी प्रस्ताव  में कहा गया है- "महाराष्ट्र सीमावर्ती जिलों जैसे पालघर, नासिक, नंदुरबार और धुले में काम करने वाले गुजरात विधानसभा के मतदाताओं के लिए एक दिन का सवैतनिक अवकाश दिया गया है। सभी निजी कंपनियों को इसका पालन करने का निर्देश दिया जाता है। यदि आदेश का उल्लंघन किया जाता है, तो कार्रवाई की जाएगी।''

182 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को होंगे। वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। यहां भाजपा  27 वर्षों से सत्ता में है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं। राज्य लंबे समय तक भाजपा का गढ़ रहा है और पार्टी ने इस बार भी भारी बहुमत के साथ सत्ता में लौटने की उम्मीद की है।

Web Title: Gujarat Assembly elections Maharashtra allows one day paid leave for voters in border areas

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे