लाइव न्यूज़ :

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022ः खंभालिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे AAP के सीएम कैंडिडेट इसुदान गढ़वी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2022 19:35 IST

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात में दो चरणों में होने वाले चुनाव के पहले चरण में एक दिसंबर को खंभालिया के साथ-साथ 88 अन्य सीट के लिए भी मतदान होगा।

Open in App
ठळक मुद्देपहले चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 नवंबर है।नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 17 नवंबर है।दूसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को होगा और वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। 

अहमदाबादः आम आदमी पार्टी (आप) के गुजरात के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने गृह जिले देवभूमि द्वारका की खंभालिया सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इसकी घोषणा की।

केजरीवाल ने यह घोषणा एक ट्वीट के जरिये की। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट करके कहा, ‘‘किसानों, बेरोजगार युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों के लिए सालों तक आवाज उठाने वाले इसुदान गढ़वी जाम खंभालिया से चुनाव लड़ेंगे। भगवान कृष्ण की पवित्र भूमि से गुजरात को एक नया और अच्छा मुख्यमंत्री मिलेगा।’’

इसका जवाब देते हुए गढ़वी ने ट्वीट किया, ‘‘आपने और गुजरात के लोगों ने मुझ पर भरोसा जताया है, (और) विश्वास दिलाता हूं कि मैं अपनी आखिरी सांस तक गुजरात के लोगों की सेवा करूंगा। जय जय गरवी गुजरात!’’ पूर्व टीवी पत्रकार गढ़वी को आप द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण के परिणाम के आधार पर चार नवंबर को पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया था।

पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया और महासचिव एम. सोरथिया भी इस दौड़ में शामिल थे। द्वारका जिले के एक कृषि परिवार से ताल्लुक रखने वाले गढ़वी को लगभग 73 फीसदी वोट मिले थे तथा इटालिया और सोरथिया बहुत पीछे रह गये थे। इसके साथ ही आप अब तक 182-सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए 175 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

गुजरात में दो चरणों में होने वाले चुनाव के पहले चरण में एक दिसंबर को खंभालिया के साथ-साथ 88 अन्य सीट के लिए भी मतदान होगा। पहले चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 नवंबर और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 17 नवंबर है। दूसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को होगा और वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। 

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022आम आदमी पार्टीगुजरातअरविंद केजरीवालइसुदान गढ़वीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष