लाइव न्यूज़ :

Gujarat Assembly Election 2022: आप ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी की, अब तक 19 प्रत्याशियों की घोषणा, देखें सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2022 16:59 IST

Gujarat Assembly Election 2022: मालिया-हटीना तालुका पंचायत के निर्वाचित सदस्य पीयूष परमार को जूनागढ़ जिले की मांगरोल सीट से टिकट दिया गया है जबकि पार्टी ने निमिशा खुंट को राजकोट की गोंडल सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देसूरत से कोली समुदाय के नेता प्रकाश कांट्रेक्टर को जिले की चोर्यासी सीट से टिकट दिया गया है।वंकानेर सीट से समुदाय के एक अन्य प्रमुख नेता विक्रम सोरानी को उम्मीदवार बनाया गया है।‘आप’ ने 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था।

अहमदाबादः आम आदमी पार्टी (आप) ने इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची बृहस्पतिवार को जारी की। इस महीने के शुरू में अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली ‘आप’ ने 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था।

राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है। विधानसभा चुनाव के लिए अबतक ‘आप’ को छोड़कर किसी भी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। ‘आप’ ने चोटिला विधानसभा सीट से राजू करपड़ा को टिकट देने की घोषणा की है। पार्टी के मुताबिक, वह सुंदरनगर जिले के जाने-माने किसान नेता हैं।

‘आप’ ने विज्ञप्ति में कहा कि उनके खिलाफ किसानों से संबंधित मुद्दे उठाने के लिए कई प्राथमिकियां दर्ज हैं। मालिया-हटीना तालुका पंचायत के निर्वाचित सदस्य पीयूष परमार को जूनागढ़ जिले की मांगरोल सीट से टिकट दिया गया है जबकि पार्टी ने निमिशा खुंट को राजकोट की गोंडल सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

सूरत से कोली समुदाय के नेता प्रकाश कांट्रेक्टर को जिले की चोर्यासी सीट से टिकट दिया गया है, जबकि मोरबी की वंकानेर सीट से समुदाय के एक अन्य प्रमुख नेता विक्रम सोरानी को उम्मीदवार बनाया गया है। सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक जे जे मेवाड़ा को अहमदाबाद की असरवा सीट से उतारा गया है। वह ‘आप’ का प्रमुख दलित चेहरा हैं।

जामनगर के पूर्व उपमहापौर और कारोबारी करसनभाई करमुरी को जामनगर उत्तर सीट से टिकट दिया गया है। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस महीने चार बार गुजरात का दौरा कर चुके हैं। मंगलवार को अपने दौरे के दौरान, उन्होंने ‘आप’ के सत्ता में आने पर राज्य के सरकारी स्कूलों में सभी विद्यार्थियों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और निजी स्कूलों का ऑडिट कराने की घोषणा की। 

टॅग्स :गुजरातआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालदिल्लीमनीष सिसोदियाBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos