लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना वायरस से संक्रमित 52 वर्षीय युवक की मौत, श्रीलंका से लौटा था भारत

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 2, 2020 10:13 IST

Coronavirus: गुजरात में स्थानीय संक्रमण के मामले 41 तक पहुंच गए हैं और विदेशों की यात्रा करने वाले लोगों की संख्या 33 है। इसके अलावा आठ मरीज ऐसे हैं जिन्होंने दूसरे राज्यों की यात्रा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के वडोदरा में एक 52-वर्षीय युवक की कोविड-19 के चलते मौत हो गई है। प्रदेश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 82 तक पहुंच गई है।

कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में बरपा हुआ है। इस बीच गुजरात के वडोदरा में एक 52-वर्षीय युवक की कोविड-19 के चलते मौत हो गई है। वहीं, प्रदेश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 82 तक पहुंच गई है। राज्य के उन 1500 लोगों का पता लगाया जा रहा है, जिन्होंने हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी के निजामुद्दीन में एक धार्मिक सम्मेलन में हिस्सा लिया था।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, वडोदरा कलेक्टर एस अग्रवाल ने बताया है कि कोरोना से संक्रमित 52 वर्षीय युवक की आज सुबह मौत हो गई है। वह श्रीलंका से लौटा था, जिसके बाद उसे 19 मार्च को वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके परिवार के 4 सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका उपचार किया जा रहा है। 

राज्य में स्थानीय संक्रमण के मामले 41 तक पहुंच गए हैं और विदेशों की यात्रा करने वाले लोगों की संख्या 33 है। इसके अलावा आठ मरीज ऐसे हैं जिन्होंने दूसरे राज्यों की यात्रा की थी। गुजरात में अब तक सात लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है। छह मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है और 66 की हालत स्थिर है, जबकि तीन वेंटिलेटर पर हैं।  स्थानीय संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 6.3 करोड़ लोगों से राज्य में जानकारियां जुटाई है। इनमें से 265 लोगों में लक्षण दिखे हैं और इन्हें पृथक स्थलों में भेजा गया है। राज्य में कुल 19,206 लोग पृथक रखे गए हैं, जिनमें से 18,487 लोग घरों में है और 743 लोग सरकारी पृथक स्थलों पर हैं और 23 लोग निजी पृथक स्थलों पर हैं। 

इधर, प्रदेश पुलिस ने पिछले महीने निजामुद्दीन में धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करके लौटे 72 लोगों का पता लगाया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शिवानंद झा ने कहा कि इनमें से एक व्यक्ति की एक सप्ताह पहले कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है, जबकि 71 लोगों को अलग कर दिया गया है। मृतक की आयु 70 वर्ष थी और वह भावनगर का निवासी था। झा ने 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?