लाइव न्यूज़ :

गुजरात : कुंभ मेला से लौटने वाले 49 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: April 18, 2021 21:43 IST

Open in App

अहमदाबाद, 18 अप्रैल हरिद्वार में कुंभ मेला से गुजरात लौटने वाले 49 लोग पिछले दो दिनों में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी रविवार को अधिकारियों ने दी।

अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, शनिवार और रविवार को साबरमती रेलवे स्टेशन पर जिन 533 लोगों की जांच की गई उनमें से 49 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

इसने बताया कि सभी संक्रमितों को नगर के कोविड देखभाल केंद्रों में रखा गया है।

विज्ञप्ति में बताया गया कि शनिवार दोपहर को कुंभ से लौटने वाले 313 लोगों की साबरमती में रैपिड एंटीजन जांच की गई। इनमें से 34 लोग संक्रमित पाए गए।

इसमें बताया गया कि इन सभी संक्रमितों को कोविड देखभाल केंद्रों में भेजा गया है।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार पर रोक लगाने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को घोषणा की थी कि कुंभ मेला में हिस्सा लेकर राज्य लौटने वाले लोगों को अपने शहरों एवं गांवों में जाने से पहले कोविड-19 की जांच करवानी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र