लाइव न्यूज़ :

गुजरात: सूरत के दर्दनाक सड़क हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

By विनीत कुमार | Updated: January 19, 2021 09:45 IST

सूरत के कोसांबा गांव के पास मंगलवार तड़के एक ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचल दिया। इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गई। मारे गए मजदूर राजस्थान के थे।

Open in App
ठळक मुद्देसूरत के कोसांबा गांव के पास मंगलवार तड़के हुई घटना, ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया हैइस घटना में अब तक 15 लोगों की मौत की खबर, पीएम नरेंद्र मोदी ने मारे गए लोगों के परिवार के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवजे घोषणा कीगुजरात सरकार ने भी घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है

गुजरात के सूरत जिले में मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। साथ ही उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजे की भी घोषणा की है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी पूरी घटना पर शोक जताया है।

बता दें कि मंगलवार तड़के सड़क किनारे सो रहे प्रवासी मजदूरों में से 15 की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना सूरत से करीब 60 किलोमीटर दूर कोसांबा गांव के पास हुई। उन्होंने बताया कि मारे गये सभी प्रवासी मजदूर राजस्थान से थे। पुलिस ने बताया कि किम-मांडवी मार्ग पर सो रहे मजदूरों को ट्रक ने कुचल दिया।

इनमें से 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं आठ घायलों में से तीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताते हुए प्रभावित परिवारों को लिए मुआवजे की घोषणा की है। प्रधानमंत्री राहत कोष से पीएम मोदी ने मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 2-2 लाख रुपये की घोषणा की है। वहीं, घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की घोषणा की गई है।

इससे पहले पीएम ने घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, 'सूरत की घटना दुख देने वाली है। इस घटना में जिन परिवारों ने अपनी करीबी को खो दिया, उनके प्रति मेरी संवेदना है। इस घटना में घायल हुए लोगों के मैं जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।'

गुजरात सरकार ने भी मुआवजे की घोषणा की

इस घटना के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी शोक जताते हुए मारे गए लोगों के परिवार के लिए 2-2 लाख रुपये की घोषण की है। वहीं, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी घटना पर दुख जताया है। इस घटना में अपनी जान गंवाने वाले कई मजदूर राजस्थान के बांसवाड़ा से थे।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरातविजय रुपानीराजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन