लाइव न्यूज़ :

Wrestlers Protest: किसानों के एक जत्थे ने जंतर-मंतर पर तोड़े पुलिस बैरिकेड्स, लगाए सरकार विरोधी नारे, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: May 8, 2023 15:05 IST

जारी वीडियो में यह देखा गया है कि किसानों के एक जत्थे ने पुलिस बैरिकेड्स को नुकसान पहुंचाया है और सरकार विरोधी नारे भी लगाए है।

Open in App
ठळक मुद्देआज 16वां दिन भी जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना जारी है। ऐसे में इन्हें समर्थन देने के लिए किसानों का एक जत्था आज जंतर मंतर पर पहुंचा है। वे धरना स्थान पहुंचने के लिए रास्ते में लगे पुलिस बैरिकेड्स को भी तोड़ते हुए दिखाई दिए है।

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर पहलवानों का धरना आज भी जारी है और इनके समर्थन में अब किसान भी आ गए है। सोमवार को किसानों का एक जत्था जंतर मंतर पर पहुंचा और पहलवानों के समर्थन में खड़ा हुआ है। लेकिन किसानों का जत्था आज जब जंतर मंतर पहुंचा तो उन्हें पुलिस बैरिकेड्स का सामना करना पड़ा जिसे किसानों ने नुकसान पहुंचाया और वहां जमकर तोड़पोड़ भी की है। 

इस दौरान किसानों द्वारा सरकार के विरोध में नारे भी लगाए गए है। यही नहीं वे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्यवाई की मांग कर रहे है और इसके विरोध में वे जंतर मंतर तक आए हैं। 

क्या दिखा वीडियो में 

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें किसानों के एक जत्थे को देखा जा सकता है जो जंतर मंतर पर लगे बैरिकेड्स को हटाते और उसे नुकसान पहुंचाते हुए देखा गया है। इस दौरान किसानों को झंड़ा लहराते है और नारे लगाते हुए भी देखा गया है। 

जारी वीडियो में युवा और बुजुर्ग किसानों को देखा गया है कि जो सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए बैरिकेड्स को रास्ते से हटा रहे थे और उसके साथ तोड़फोड़ कर रहे थे। वे यौन उत्पीड़न के आरोपों में फंसे बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्यवाई की मांग कर रहे हैं। 

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे किसान और पहलवान

जंतर मंतर पर पहलवानों के धरने का आज 16वां दिन है। ऐसे में आज के दिन पहलवानों को किसानों के एक जत्थे का साथ मिला है जो जंतर मंतर तक आए है। वे रास्ते में लगे पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ते हुए उसे नुकसान पहुंचाते है धरने के स्थान तक पहुंचे है। एक तरफ धरना दे रहे पहलवान जहां बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है वहीं धरने में शामिल हो रहे किसानों का भी यही कहना है कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 

इससे पहले रविवार को एसकेएम और खाप नेता भी धरने के स्थान पर पहुंचे थे और वहां पर मौजूद पहलवानों के समर्थन में खड़े रहने की बात कही थी। इस दौरान बातचीत करते हुए खाप नेता बार-बार कुरुक्षेत्र की लड़ाई की बात कह रहे थे। खाप नेताओं का कहना है कि जो बेटियां अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में मेडल जीतकर भारत का नाम रौशन करती है, उन बेटियों के सम्मान को भाजपा नेता ने ठेस पहुंचाी है।  

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहNew Delhiवायरल वीडियोPoliceFarmersViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील