लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा इमारत हादसा: 74 बिल्डरों के खिलाफ मामला दर्ज, 9 लोगों की हुई थी मौत

By भाषा | Updated: July 29, 2018 17:53 IST

 17 जुलाई को शाहबेरी गांव में छह मंजिला इमारत गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में 24 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

Open in App

नोएडा, 29 जुलाई: ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी गांव में छह मंजिला इमारत गिरने की घटना के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस गांव में इमारत बना रहे 74 बिल्डरों के खिलाफ अवैध रूप से भवन निर्माण का मामला दर्ज कराया हैं।

 17 जुलाई को शाहबेरी गांव में छह मंजिला इमारत गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में 24 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

पुलिस उपाधीक्षक (ग्रेटर नोएडा) अवनीश कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी डी पी श्रीवास्तव ने थाना बिसरख में रिपोर्ट दर्ज कराई है, कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा अधिसूचित जमीन पर अवैध रूप से भवन निर्माण कराया जा रहा है। 

इस मामले में उन्होंने देव शर्मा, सुबोध नागर, अमित कुमार, सत्यवीर सिंह, डॉक्टर के के शर्मा, आभा शर्मा, अरविंद कुमार बत्स, शिव नरेश समेत 74 लोगों को नामित करते हुए धारा 228, 26,व 26 ए के तहत मामला दर्ज कराया है।

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :ग्रेटर नोएडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

ज़रा हटकेViral Video: जूनियर छात्रा को मारे थप्पड़, दी गालियां; नोएडा की यूनिवर्सिटी का खौफनाक वीडियो वायरल, हरकत में आई पुलिस

क्राइम अलर्टGreater Noida News: MBA की छात्रा की आत्महत्या से सनसनी, 13वीं मंजिल से गिरकर मौत

क्रिकेटक्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, फोर्थ स्टेज के कैंसर की वजह से अस्पताल में थे भर्ती

भारतVIDEO: ग्रेटर नोएडा में घर के बाहर तीन हमलावरों ने एक आदमी पर घात लगाकर गोली चलाई, घटना CCTV में कैद

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी