लाइव न्यूज़ :

पिता पर टूटा दुखों का पहाड़, एक बेटे का अंतिम संस्कार भी नहीं किया था कि मिली दूसरे बेटे की मौत की खबर

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 12, 2021 17:30 IST

ग्रेटर नोएड के जलालपुर गांव में कोरोना महामारी से मरने वालों का आकड़ा बढ़ता जा रहा है । पिछले दो हफ्तों में यहां 18 लोगों की मौत हो चुकी है । ग्रामीणों में डर का माहौल है ।

Open in App
ठळक मुद्देग्रेटर नोएडा के जलालपुर गांव में पिछले दो हफ्तों में गई 14 लोगों की जान पिता अतर सिंह ने एक बेटे का अंतिम संस्कार भी हीं किया था कि मिली दूसरे बेटे के मरने की खबरबूढ़े माता-पिता ने 24 घंटे में अपने दो बेटों को खो दिया , टूटा दुखों का पहाड़

लखनऊ : भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर जानलेवा साबित हो रही है । इस बीच लोग अस्पताल में बेड,ऑक्सीजन और दवाईयों के लिए भटक रहे हैं । लोग अपनों को खो रहे हैं । ऐसी ही एक घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट क जलालपुर गांव से सामने आई है । अब हमारे लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि गांवों में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है और लोग मर रहे हैं ।

 एक ही दिन में  अतर सिंह की पूरी दुनिया उजड़ गई क्योंकि इस कोरोना वायरस महामारी ने एक ही दिन में उनके दो बेटों की जान ले ली । इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को अतर सिंह अपने बेटे पंकज की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार के लिए अपने रिश्तेदारों के साथ श्मशान घाट गए थे । वह अपने बेटे पंकज की मौक से उबरे भी नहीं थे और श्मशान से घर भी नहीं  पहुंचे थे कि उन्हें खबर मिली कि उनका दूसरे बेटे दीपक की भी मौत हो गई है ।

इस खबर के बाद तो अतर सिंह पर मानो दुखा का पहाड़ टूट गया हो । अपने बच्चों को खोने के बाद अतर सिंह की पत्नी खुद को संभाल नहीं पा रही है । एक ही दिन में इन बूढ़े माता -पिता को अपने दो बेटों का अंतिम संस्कार करना पड़ा ।  हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों कोरोना संक्रमित थे या नहीं । 

ग्रेटर नोएडा के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में छह महिलाओं समेत कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है । उन्होंने कहा कि 28 अप्रैल को गांव में पहली मौत  की खबर मिली थी , जब ऋषि सिंह की मृत्यु हुई थी । उसके बाद उनके बेटे की मौत हो गई थी । गांव के लोगों के अनुसार मरने वालों सभी लोगों को पहले बुखार जैसे लक्षण थे और फिर उनक ऑक्सीजन स्तर गिरने लगता था । मौत के बढ़ते आकड़ों के कारण ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ग्रामीण इलाकों में भय का माहौल है ।  

टॅग्स :ग्रेटर नोएडाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टGreater Noida News: MBA की छात्रा की आत्महत्या से सनसनी, 13वीं मंजिल से गिरकर मौत

क्रिकेटक्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, फोर्थ स्टेज के कैंसर की वजह से अस्पताल में थे भर्ती

भारतVIDEO: ग्रेटर नोएडा में घर के बाहर तीन हमलावरों ने एक आदमी पर घात लगाकर गोली चलाई, घटना CCTV में कैद

ज़रा हटकेVIDEO: IITL निंबस एक्सप्रेस पार्कव्यू 2 सोसाइटी में गार्ड और डिलीवरी पार्टनर के बीच झड़प, हमले का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: ग्रेटर नोएडा में महिला की दंबगई, सरेआम शख्स का कॉलर पकड़ घसीटा; राहगीरों बने रहे तमाशबीन

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप