लाइव न्यूज़ :

विलंबित भुगतानों से जुड़ी वोडाफोन आइडिया की अपील ठुकराए सरकार : दूरसंचार निगरानी संस्था

By भाषा | Updated: July 4, 2021 22:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जुलाई दूरसंचार क्षेत्र की निगरानी संस्था 'टेलीकॉम वाचडॉग' ने सरकार से कर्जग्रस्त वोडाफोन आइडिया की 8,292 करोड़ रुपए की बकाया राशि के भुगतान के लिए और समय देने के अनुरोध को खारिज करने की मांग की है।

संस्था ने दूरसंचार मंत्री को लिखे एक पत्र में कहा कि कंपनी अपने शेयरों की बिक्री या प्रवर्तकों के पूंजी निवेश के जरिए अपनी बकाया राशि का भुगतान कर सकती है।

गौरतलब है कि वोडाफोन आइडिया (वीआई) ने अप्रैल 2022 में देय 8,200 करोड़ रुपए से ज्यादा की स्पेक्ट्रम किश्त के भुगतान के लिए सरकार से एक साल की रियायत मांगी है।

कंपनी ने 25 जून, 2021 को दूरसंचार सचिव को एक पत्र लिखकर कहा था कि वह "समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) की बकाया राशि के भुगतान में नकदी का इस्तेमाल होने और काफी सस्ती कीमतों की स्थिति में जरूरी नकदी का सृजन करने में अपने परिचालन के नाकाम होने" की वजह से "नौ अप्रैल, 2021 को देय 8,292 करोड़ रुपए की किश्त का भुगतान नहीं कर पाएगी।"

टेलीकॉम वाचडॉग ने तीन जुलाई को लिखे अपने पत्र में आरोप लगाया कि कंपनी के इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है कि कम शुल्कों की वजह से भारत में निवेश नहीं आ रहा और ये "सरकारी बकाया राशि की अगली किश्त के भुगतान से बचने के लिए कंपनी द्वारा गलत इरादे से किए गए फर्जी दावे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया