लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल मिश्र का मुख्यमंत्री गहलोत को पत्र, टीकों की बर्बादी की उच्च स्तरीय जांच करवाने के निर्देश

By भाषा | Updated: June 4, 2021 16:32 IST

Open in App

जयपुर, चार जून कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगाए जा रहे टीकों की कथित बर्बादी को लेकर जारी विवाद के बीच राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर प्रभावी कार्य योजना बनाने और एक—एक टीके का सदुपयोग करने पर जोर देने को कहा है। इसके साथ ही राज्यपाल ने टीके की बर्बादी के संबंध में उच्च स्तरीय जांच करवाने के निर्देश दिए हैं।

राजभवन की ओर से यहां जारी बयान के अनुसार राज्यपाल मिश्र ने मुख्यमंत्री गहलोत को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कोरोना के जीवन रक्षक टीके की बर्बादी के संबंध में प्रकाशित समाचारों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए इस संबंध में प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करवाने के निर्देश दिए हैं।

राज्यपाल ने राज्य सरकार को राज्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिये प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर टीके की प्रत्येक खुराक को एक-एक व्यक्ति का रक्षा कवच समझ उसका सदुपयोग करने की दिशा में कार्रवाई करने को भी कहा हैं।

मिश्र ने कोरोना वैश्विक महामारी के कारण उत्पन्न हुई राष्ट्रव्यापी विपदा के इस काल में नागरिकों के जीवन को बचाने के लिए वैक्सीन को ही एकमात्र सटीक उपाय बताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण के सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीवन रक्षक टीके के बर्बादी के संबंध में प्रकाशित कुछ समाचार हालांकि गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने इस संबंध में राज्य सरकार स्तर पर प्रभावी कार्यवाही किए जाने और प्रकरण के संबंध में की जाने वाली कार्रवाई से उन्हें यथाशीघ्र अवगत कराने की भी उम्मीद व्यक्त की है।

उल्लेखनीय है कि मीडिया में इस तरह की खबरें आने के बाद मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपना रखा है। वहीं सरकार राज्य ने उक्त खबर को भ्रामक, असत्य व तथ्यों से परे बताया है। राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डा. रघु शर्मा का कहना है कि राज्य में कोरोना वैक्सीन की बर्बादी (वेस्टेज) दो प्रतिशत से भी कम है जो केंद्र द्वारा अनुमत सीमा 10 प्रतिशत तथा टीकों की बर्बादी के राष्ट्रीय औसत 6 प्रतिशत से बेहद कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos