लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल मिश्र ने लगवाई टीके की दूसरी खुराक

By भाषा | Updated: April 15, 2021 14:36 IST

Open in App

जयपुर, 15 अप्रैल राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने गुरुवार को यहां सवाई मानसिंह अस्पताल परिसर स्थित संक्रामक रोग चिकित्सालय में कोरोना वायरस प्रतिरक्षण टीके की दूसरी खुराक लगवाई।

मिश्र ने टीका लगवाने के बाद कहा कि कोरोना की दूसरी लहर अधिक घातक है और इससे बचने के लिए सावधानी एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन नितांत आवश्यक है। मिश्र ने कहा कि वे सभी लोग जो अपनी आयु के अनुसार टीका लगवाने के पात्र हैं, वे नि:संकोच टीकाकरण करवाएं।

इसके साथ ही उन्होंने लोगों से टीका लगवाने के बाद भी लापरवाही नहीं बरतने, मास्क लगाए रखने और आपस में दो गज दूरी बना कर रखने तथा बार-बार साबुन से हाथ धोने को कहा है।

इस अवसर पर एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी व अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह शेखावत भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई