लाइव न्यूज़ :

आजादी से पहले आजाद होने वाले देश के तीन जिलों के गांवों को आत्‍मनिर्भर बनाएगी सरकार : मस्‍त

By भाषा | Updated: August 21, 2021 11:46 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि देश की स्वतंत्रता से पहले आजाद होने वाले उत्तर प्रदेश के बलिया, महाराष्ट्र के सातारा और पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिलों के 75-75 गांवों को केंद्र सरकार आत्मनिर्भर बनाएगी। मस्त ने शुक्रवार को अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में पिछले दिनों देश के आजाद होने से पहले आजादी पाने वाले उत्तर प्रदेश के बलिया, महाराष्ट्र के सातारा और पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिलों के विकास को लेकर विचार विमर्श किया गया था। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार ने संसदीय बोर्ड के विमर्श पर इन तीनों जिलों के 75-75 गांवों को आत्मनिर्भर बनाने पर सहमति जताई है। उन्होंने बताया कि इन चयनित गांवों में विकसित खेती, आर्गेनिक खेती, सिंचाई, शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, बिजली, पेयजल, सुरक्षा और सबके लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का कार्य किया जायेगा। इन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार धन उपलब्ध करायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकृषि क्षेत्र में एआई की चुनौतियां भी कम नहीं 

कारोबारसीएम योगी बोले-जब तक किसान गरीब रहेगा तब तक भारत अमीर नहीं हो सकता, वीडियो

कारोबारखाद्य सब्सिडी बढ़ी, नहीं घटी किसानों की चिंता

कारोबारPM-KISAN 21st installment: रहिए तैयार, इस दिन खाते में 2000 रुपये?, लाखों किसान को पीएम मोदी देंगे तोहफा

भारतNagpur Farmers Protest: आओ बनाएं आंदोलन को जन आंदोलन!

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना