लाइव न्यूज़ :

सरकार स्वास्थ्य जटिलताओं के उपचार की दरें तय करने के पीछे की वजह बताए: अदालत

By भाषा | Updated: September 22, 2021 18:12 IST

Open in App

कोच्चि, 22 सितंबर केरल उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस की जांच में निगेटव पाये जाने के 30 दिन बाद भी किसी व्यक्ति की मौत को यदि कोविड मौत समझा जाता है तो उसी तर्क के आधार पर कोविड के बाद की स्वास्थ्य जटिलताओं को प्रथम दृष्टया कोरोना देखभाल का हिस्सा ही माना जाना चाहिए।

न्यायमूर्ति देवेन रामचंद्रन और न्यायमूर्ति कौसर एडप्पागठ की पीठ ने यह मत व्यक्त किया और राज्य सरकार को यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया कि क्यों उसने 16 अगस्त को एक ऐसा आदेश जारी किया जिसमें गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वालों के वास्ते कोविड की बाद की स्वास्थ्य जटिलताओं के लिए उपचार की दरें तय की गयी हैं।

पीठ ने कहा, ‘‘ सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्यों 16 अगस्त को आदेश जारी किया गया , वो भी तब जब कोविड-19 जांच में किसी व्यक्ति के निगेटिव पाये जाने के 30 दिन बाद उसकी मौत हो जाने पर उसे कोविड मौत समझा जाता है।’’

उसने कहा, ‘‘ उसी तर्क के आधार पर, जांच में निगेटिव पाये जाने वाले व्यक्ति का उपचार भी कोविड उपचार माना जाए।’’ इस टिप्पणी के साथ पीठ ने सरकारी वकील एस कन्नन को इस मुद्दे पर (सरकार से)निर्देश प्राप्त करने का आदेश दिया।

अदालत ने सरकार द्वारा दाखिल एक मेमो पर गौर करने के बाद यह सवाल किया। कन्नन के मार्फत दाखिल इस मेमो में सरकार ने कहा कि कोविड संक्रमण एवं उसके कारण जटिलाएं रोग प्रबंधन के दृष्टिकोण से भिन्न चीजें हैं।

सरकार ने कहा कि ‘‘कोविड-19 महामारी के चलते लोगों पर आ रहे वित्तीय बोझ को घटाने तथा लोगों के वित्तीय दबावों को कम करने में सहयोग पहुंचाने के लिए कोविड के बाद की विभिन्न स्वास्थ्य शिकायतों के उपचार की दरें तय करने की जरूरत पड़ीं। ’’

उसने मेमो में कहा कि ऐसा करने से निजी अस्पताल ऐसे मरीजों से बहुत अधिक शुल्क नहीं वसूल पायेंगे। उसने कहा कि गरीबी रेखा के ऊपर जीवन-यापन करने वाले मरीजों को अपने उपचार का खर्च खुद ही उठाना होता है और कोविड के बाद की स्वास्थ्य जटिलताओं का उपचार महंगा होने के कारण तार्किक दरें तय की गयीं।

अदालत केरल निजी अस्पताल एसोसिएशन की समीक्षा याचिका पर सुनवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं