लाइव न्यूज़ :

अडाणी समूह में विदेशी निवेश करने वाले कोष के खातों के मामले में चुप्पी तोड़े सरकार: कांग्रेस

By भाषा | Updated: June 15, 2021 19:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि सरकार को अडाणी समूह की कंपनियों में हिस्सेदारी रखने वाले कुछ एफपीआई खातों को नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) द्वारा कथित तौर पर ‘फ्रीज’ किए जाने पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए।

पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह भी कहा कि सरकार को उन विदेशी निवेश कोषों के पीछे के व्यक्तियों की जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए, जिन्होंने अपने 95 फीसदी से अधिक के कोष का उपयोग अडाणी समूह की कंपनियों में निवेश के तौर पर किया है।

वल्लभ के मुताबिक, कुछ खबरों में यह कहा गया है कि एनएसडीएल ने अडाणी समूह की कपंनियों में निवेश करने वाले तीन विदेशी निवेशकों- अलबुला इन्वेस्टमेंट क्रेस्टा फंड और एपीएमएस इन्वेस्टमेंट फंड के खातों को ‘फ्रीज’ कर दिया गया है।

उन्होंने दावा किया कि ये तीनों फंड मॉरीशस के पोर्ट लुई में एक ही पते पर पंजीकृत हैं तथा इन्होंने अडाणी समूह की चार कंपनियों में 43,500 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी खरीद रखी है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि एनएसडीएल और वित्त मंत्रालय को चुप्पी तोड़नी चाहिए और सच बताना चाहिए।

गौरतलब है कि अडाणी समूह की कंपनियों में हिस्सेदारी रखने वाले एफपीआई खातों को नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) द्वारा ‘फ्रीज’ करने की खबरों के बाद समूह की कंपनियों के शेयर 25 प्रतिशत तक टूट गए।

हालांकि, गौतम अडाणी की अगुवाई वाले समूह ने कहा है कि उसके पास इस बारे में लिखित स्पष्टीकरण है कि इन तीन विदेशी कोषों के खातों को फ्रीज नहीं किया गया है और इस बारे में खबरें भ्रामक हैं। ये तीन विदेशी कोष समूह की कंपनियों में शीर्ष शेयरधारक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो