लाइव न्यूज़ :

सरकार ने दूसरी लहर में बच्चों और युवा आबादी के अधिक प्रभावित होने की धारणाओं को खारिज किया

By भाषा | Updated: June 15, 2021 21:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून कोविड-19 की दूसरी लहर में बच्चों और युवा आबादी के अधिक प्रभावित होने की धारणाओं को खारिज करते हुए सरकार ने मंगलवार को कहा कि 1-20 आयु वर्ग के लोगों में दोनों लहरों के दौरान दर्ज किये गये मामले 12 प्रतिशत से कम रहे है।

सरकार द्वारा संवाददाता सम्मेलन में साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार दूसरी लहर (15 मार्च से 25 मई) के दौरान कुल मामलों में 1-20 साल की उम्र के लोगों की संख्या 11.62 प्रतिशत थी, जबकि पहली लहर (एक जुलाई से 31 दिसंबर) में 11.31 प्रतिशत थी, जो इस आयु वर्ग में संक्रमित लोगों के अनुपात में बहुत अंतर नहीं दर्शाता है।

आंकड़ों से पता चला है कि 21-50 आयु वर्ग दोनों लहरों में सबसे अधिक प्रभावित वर्ग था। इस श्रेणी के लोगों में पहली लहर में 59.74 प्रतिशत संक्रमण था, जबकि दूसरी लहर में 62.45 प्रतिशत था। आंकड़ों के अनुसार 61 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए, पहली लहर में यह अनुपात 13.89 प्रतिशत और दूसरी लहर में 12.58 प्रतिशत था।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पहली लहर में एक से 10 साल के आयु वर्ग में संक्रमण के 3.28 प्रतिशत मामले सामने आए, जबकि दूसरी लहर में यह 3.05 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि पहली लहर में 11-20 वर्ष के आयु वर्ग में 8.03 प्रतिशत और दूसरी लहर में 8.57 प्रतिशत लोग संक्रमित हुए।

तीसरी लहर आने पर बच्चों के ज्यादा प्रभावित होने की आशंका के बीच सरकार ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि बच्चों के बीच गंभीर संक्रमण होने का संकेत देने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं है, लेकिन फिर भी सभी आयु वर्ग के लोगों को सतर्क रहने और सावधानियों का पालन करने की आवश्यकता है।

देश में कोविड की स्थिति में सुधार पर प्रकाश डालते हुए, अग्रवाल ने कहा कि सात मई को सबसे अधिक मामले सामने के बाद से दैनिक नए मामलों में लगभग 85 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 10 मई को सामने आए कोविड के सक्रिय मामलों में 75.6 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम