लाइव न्यूज़ :

प्राकृतिक गैस की कीमतों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है सरकार, ओएनजीसी और रिलायंस को होगा मुनाफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2019 14:14 IST

गैस की कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी होने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक सरकार के इस निर्णय से ओएनजीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी गैस उत्पादक कंपनियों का मुनाफा बढ़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देओएनजीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी गैस उत्पादक कंपनियों का बढ़ेगा मुनाफा।फिलहाल कीमत 7.67 डॉलर प्रति डॉलर mmBtu है।कठिन क्षेत्रों से उत्पादित होने वाली गैस की दर भी बढ़ाकर करीब 9 डॉलर प्रति mmBtu की जा सकती है।

केंद्र सरकार 1 अप्रैल 2019 से प्राकृतिक गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है। गैस की कीमतों को 10 फीसदी तक बढ़ाकर 3.72 डॉलर प्रति इकाई mmBtu (मिलियन ब्रिटीश थर्मल यूनिट) किया जा सकता है। अगर सच में इन कीमतों में बदलाव होता है तो अक्टूबर 2015 से मार्च 2016 के बाद यह सबसे अधिक बढ़ोतरी होगी। सूत्रों ने कहा कि कठिन क्षेत्रों से उत्पादित गैस की दर भी बढ़कर करीब 9 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू की जा सकती है जो फिलहाल 7.67 डॉलर है। लगातार चौथी बार गैस की कीमतों में वृद्धि होगी।

ओएनजीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज का बढ़ेगा मुनाफा

गैस की कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी होने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक सरकार के इस निर्णय से ओएनजीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी गैस उत्पादक कंपनियों का मुनाफा बढ़ेगा। सूत्रों का कहना है कि कठिन क्षेत्रों से उत्पादित होने वाली गैस की दर भी बढ़ाकर करीब 9 डॉलर प्रति mmBtu की जा सकती है। फिलहाल यह 7.67 डॉलर प्रति डॉलर mmBtu है।

1 अक्टूबर 2018 को इतनी बढ़ी थी कीमतें

इससे पहले सरकार ने 1 अक्टूबर 2018 को प्राकृतिक गैस की कीमतों को 3.06 डॉलर प्रति mmBtu से बढ़ाकर 3.36 डॉलर प्रति mmBtu कर दिया था। यानि कुल 0.30 डॉलर प्रति mmBtu की बढ़ौतरी हुई थी।

टॅग्स :भारत सरकारमहँगाई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

भारतToll Plazas Rule Change from April 1: सड़क पर निकलने वाले यात्री ध्यान दें! 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर लागू होंगे ये नए नियम, जानें पूरी डिटेल

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप