लाइव न्यूज़ :

डाटा चोरी मामलाः मोदी सरकार ने फेसबुक को नोटिस किया जारी, सात अप्रैल तक मांगा जवाब

By भाषा | Updated: March 29, 2018 03:34 IST

इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने कहा कि फेसबुक डेटा चोरी होने के बारे में ब्योरा मांगा गया है और इस संदर्भ में कैंब्रिज एनालिटिका कोपहले एक नोटिस भेजा गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 29 मार्चः सरकार ने बुधवार को सोशल नेटवर्किंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फेसबुक को डेटा दुरुपयोग या चोरी मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। फेसबुक से व्यक्तिगत आंकड़ों के दुरुपयोग को रोकने तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने को उठाए गए कदमों के बारे में पूछा गया है।

इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने कहा कि फेसबुक डेटा चोरी होने के बारे में ब्योरा मांगा गया है और इस संदर्भ में कैंब्रिज एनालिटिका कोपहले एक नोटिस भेजा गया है। ब्रिटेन की इस कंपनी पर फेसबुक के डेटा का चुनावों को प्रभावित करने में इस्तेमाल किये जाने संबंधी खबरें मीडिया में आई हैं। इन खबरों में कंपनी द्वारा अपनाए जाने वाले तरीकों पर सवाल खड़ा किया गया है।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि डेटा चोरी के बारे में फेसबुक से और जानकारी लेने की जरूरत महसूस की गई है। इसी के अनुरूप 28 मार्च, 2018 को फेसबुक को इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय ने पत्र भेजकर जवाब मांगा गया है।

मंत्रालय ने कुल पांच सवाल पूछे हैं। इनमें एक सवाल यह है कि क्या कैंब्रिज एनालिटिका या किसी अन्य इकाई ने भारतीय मतदाताओं तथा प्रयोगकर्ताओं के व्यक्तिगत आंकड़ों का दुरुपयोग किया है।

मंत्रालय ने सोशल मीडिया क्षेत्र की प्रमुख कंपनी से पूछा है कि क्या कंपनी या उसकी उसकी फेसबुक आंकड़ों का इस्तेमाल करने वाली अन्य एजेंसियों ने पूर्व में भारतीय चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए किन्हीं अन्य इकाइयों को सेवाएं दी थीं। फेसबुक को इन सवालों का जवाब 7 अप्रैल, 2018 तक देने को कहा गया है।

टॅग्स :मोदी सरकारफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब