लाइव न्यूज़ :

सरकार पूरी जिम्मेदारी से प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण कर रही है : योगी

By भाषा | Updated: October 28, 2021 23:48 IST

Open in App

लखनऊ, 28 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बृहस्पतिवार को पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी का पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन कर रही है।

योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित दो दिवसीय उत्तर प्रदेश जलवायु परिवर्तन सम्मेलन-2021 की शुरुआत करने के बाद कहा कि पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से ही जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति प्रकृति के संरक्षण के प्रति सदैव संवेदनशील रही है।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश एवं जर्मन डेवलॉपमेंट एजेंसी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, ‘‘भारतीय सांस्कृतिक परम्परा में मांगलिक कार्यक्रमों में शांति पाठ में प्रकृति की रक्षा एवं संरक्षण के लिए आह्वान किया जाता है और उपनिषद भी इस बात के लिए प्रेरित करते हैं कि इस सृष्टि में जो कुछ भी उपलब्ध है, उसका उतना ही उपभोग करना चाहिए जितनी हमारी आवश्यकता है।''

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेशों का पालन करते हुए ठोक कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि माटी कला बोर्ड के तहत कुम्हारी कला को आगे बढ़ाने के लिए कुम्भकारों को अप्रैल से जून महीने तक तालाब से निःशुल्क मिट्टी निकालने की सुविधा दी गयी, इससे तालाब जल संरक्षण के लिए तैयार हो गये। योगी ने कहा कि प्रकृति के नजदीक रहने पर प्रतिरोधक क्षमता बेहतर रहती है।

सरकार द्वारा आज जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और विरासत वृक्षों पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक तथा प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में 100 करोड़ पेड़ लगाने से सम्बन्धित एक पुस्तक ‘वृक्षारोपण जनआन्दोलन-2021’ का विमोचन किया।

उन्होंने कार्बन न्यूट्रल पर आधारित एप लांच किया तथा प्रदेश में तीन ईको पर्यटन सर्किट का भी शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान द्वारा दुधवा टाइगर रिजर्व के अंतरराष्ट्रीय मानदण्डों के अनुरूप प्रबन्धन हेतु प्राप्त पुरस्कार सौंपा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग