लाइव न्यूज़ :

राज्यों को 49-58 रुपये किलो के भाव से दिए गए प्याज, 12 हजार टन का आयातः पासवान

By भाषा | Updated: January 7, 2020 18:33 IST

मंत्री ने कहा कि इससे कीमतों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। पिछले दो महीनों से प्याज 100 रुपये किलो के दायरे में था पर अब आयातित प्याज और नई खरीफ की फसल की आवक से प्याज का बाजार नरम होने लगा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में प्याज का भाव मंगलवार को 70 रुपये किलो पर था।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार सार्वजनिक क्षेत्र की ट्रेडिंग कंपनी एमएमटीसी के माध्यम से प्याज का आयात कर रही है।दिल्ली, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल को पहले ही 1,000 टन आयातित प्याज दिया जा चुका है।

सरकार ने प्याज की आपूर्ति बढ़ा कर इसकी कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए अब तक 12,000 टन प्याज का आयात किया है। सरकार राज्यों को इसे 49 से 58 रुपये किलो के भाव पर पेश कर रही है।

उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने संवाददातओं से कहा , ‘‘हमने तुर्की और अफगानिस्तान जैसे देशों से अभी तक 12,000 टन प्याज का आयात किया है।’’

सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की ट्रेडिंग कंपनी एमएमटीसी के माध्यम से प्याज का आयात कर रही है और निजी आयातकों को भी सुविधा दे रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल को पहले ही 1,000 टन आयातित प्याज दिया जा चुका है। इस महीने के अंत तक और 36,000 टन विदेशी प्याज की खेप पहुंचने की उम्मीद है।

मंत्री ने कहा कि इससे कीमतों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। पिछले दो महीनों से प्याज 100 रुपये किलो के दायरे में था पर अब आयातित प्याज और नई खरीफ की फसल की आवक से प्याज का बाजार नरम होने लगा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में प्याज का भाव मंगलवार को 70 रुपये किलो पर था।

गत 19 दिसंबर को यह 118 रुपये किलो पर चल रहा था। इसी तरह मुंबई में प्याज कीमत 120 रुपये घटकर अब 80 रुपये प्रति किलो पर आ गयी है। खरीफ के प्याज की फसल 25 फीसदी घटने से प्याज का बाजार चढ़ा हुआ है। 

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीरामविलास पासवानदिल्लीआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील