लाइव न्यूज़ :

"मुगल इतिहास मिटा रही सरकार", पाठ्यक्रमों में इतिहास के लेकर बदलावों पर भड़के ओवैसी

By अंजली चौहान | Updated: April 5, 2023 12:24 IST

एनसीईआरटी द्वारा सीबीएसई की किताबों को तर्कसंगत बनाने पर भारी विवाद के बीच यह टिप्पणी आई है। ओवैसी ने सरकार की आलोचना करते हुए चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के 11 स्थानों के नामकरण के मुद्दे का भी जिक्र किया।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीईआरटी के पाठ्यक्रम से मुगल इतिहास को हटाये जाने पर सियासत गरमाई असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार को देश का इतिहास मिटाने वाला कहा

नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी ने कक्षा 12वीं की इतिहास की किताबों से मुगल इतिहास को हटाए जाने पर नाराजगी जताई है। असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को कहा, "मोदी सरकार पाठ्यपुस्तकों से मुगल इतिहास मिटा रही है, जबकि चीन भारत के वर्तमान को मिटा रहा है।"

दरअसल, एनसीईआरटी द्वारा सीबीएसई की किताबों को तर्कसंगत बनाने पर भारी विवाद के बीच यह टिप्पणी आई है। ओवैसी ने सरकार की आलोचना करते हुए चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के 11 स्थानों के नामकरण के मुद्दे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी सरकार एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम से मुगलों को मिटा रही है।

एनसीईआरटी के निदेशक ने दिया बयान

एनसीईआरटी की किताबों में से मुगल इतिहास को हटाने के मुद्दे पर निदेशक दिनेश प्रसाद सकलानी ने एक बयान जारी किया। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह झूठ है कि सीबीएसई की किताबों से मुगलों पर अध्याय हटा दिए गए हैं।

एनसीईआरटी के निदेशक ने कहा कि पिछले साल युक्तिकरण की प्रक्रिया थी। कोविड के कारण छात्रों पर हर जगह दबाव था। 11वीं क्लास की किताब के सेक्शन-2 में साम्राज्यों में मुगलों का इतिहास पढ़ाया जा रहा है और 12वीं क्लास की किताब में मुगलों के इतिहास पर चैप्टर थे, जिनमें से पिछले साल थीम नौ हटा दी गई थी, जबकि थीम 8 अभी भी छात्रों को पढ़ाया जा रहा है। इस साल किसी भी किताब से कोई अध्याय नहीं हटाया गया है। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीNCERTभारतमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील