लाइव न्यूज़ :

Parliament Winter Session: शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, 25 नवंबर को शुरू होगा सत्र

By अंजली चौहान | Updated: November 19, 2024 10:26 IST

Parliament Winter Session: 25 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की है।

Open in App

Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मंगलवार को गई की एक ‘पोस्ट’ में बताया कि ‘‘संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के मद्देनजर” 24 नवंबर की सुबह सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होगा और 20 दिसंबर को समाप्त होगा।

संविधान अपनाने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर संविधान सदन या पुराने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सरकार द्वारा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई जाती है ताकि विपक्ष को सरकार के विधायी एजेंडे की जानकारी दी जा सके और साथ ही उन मुद्दों पर चर्चा की जा सके जिन पर राजनीतिक दल संसद में बहस करना चाहते हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के ऐतिहासिक जनादेश के साथ सत्ता में लौटने के बाद यह 18वीं लोकसभा का तीसरा सत्र होगा, जिसने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के लगातार तीसरे कार्यकाल के रिकॉर्ड की बराबरी की है।

हालांकि सरकार ने अभी तक सत्र के लिए अपने एजेंडे का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस्लामिक धर्मार्थ बंदोबस्ती पर 1995 के वक्फ अधिनियम में संशोधन करने वाले विधेयक को सरकार दोनों सदनों में पारित करने के लिए आगे बढ़ा सकती है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले भारतीय राष्ट्रीय जनतांत्रिक समावेशी गठबंधन द्वारा प्रस्तावित कानून के मौजूदा स्वरूप का विरोध करने के बाद इस कानून को आगे की जांच के लिए संसद के एक संयुक्त पैनल को भेजा गया है।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रParliament Houseभारतीय संसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिक्षा में सुधार के लिए बेहद जरूरी है भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक

कारोबारहजार छोटे छोटे घाव देकर खत्म करने की रणनीति?, मोदी सरकार पर मनरेगा खत्म करने का आरोप, सोनिया गांधी ने लिखा लेख

भारतParliament winter session: शीतकालीन सत्र समाप्त?, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ सभी विपक्षी दलों से मिले पीएम मोदी, चाय के साथ चर्चा

भारतVB-G RAM G Bill: 'जी राम जी' विधेयक पारित होने पर विपक्ष का विरोध, रात भर संसद के बाहर दिया धरना

भारतलोकसभा में पास हुआ 'जी राम जी' बिल, शिवराज चौहाने बोले- "कांग्रेस ने बापू के आदर्शों को खत्म कर दिया"

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप