लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में होटल खोलने के लिए मिली सरकार की मंजूरी, अभी बंद रहेंगे जिम

By अनुराग आनंद | Updated: August 19, 2020 18:21 IST

डीडीएमए ने अभी जिम खोलने की इजाजत नहीं दी है। ऐसे में दिल्ली वालों को अभी जिम जाकर व्यायाम करने के लिए कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार ने कोरोना मरीजों के इलाज को लेकर आ रहे शिकायतों को दूर करने के लिए लाइव मॉनिटरिंग करने का फैसला किया है।डीडीएमए की बैठक में बुधवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और एलजी अनिल बैजल भी मौजूद थे। दिल्ली सरकार ने अभी ट्रायल के तौर पर कुछ जगहों पर साप्ताहिक बाजार को खोलने का फैसला लिया है।

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। लेकिन, राजधानी दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण के कम मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से लोग घर से निकलकर अपने काम पर जाने लगे हैं। इसी बीच खबर है कि दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथरिटी (डीडीएमए) ने राजधानी दिल्ली में होटल खोलने की मंजूरी दे दी है।

डीडीएमए ने अभी जिम खोलने की इजाजत नहीं दी है। ऐसे में दिल्ली वालों को अभी जिम जाकर व्यायाम करने के लिए कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा। 

इसके अलावा, दिल्ली सरकार ने अभी ट्रायल के तौर पर कुछ जगहों पर साप्ताहिक बाजार को खोलने का फैसला लिया है। बता दें कि डीडीएमए की बैठक में बुधवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और एलजी अनिल बैजल भी मौजूद थे। 

दिल्ली में कोरोना मरीजों के इलाज की लाइव मॉनिटरिंग-

बता दें कि दिल्ली सरकार ने कोरोना मरीजों के इलाज को लेकर आ रहे शिकायतों को दूर करने के लिए लाइव मॉनिटरिंग करने का फैसला किया है। इससे पहले भी अमित शाह अस्पतालों का दिल्ली में निरीक्षण कर चुके हैं। इसके बाद ही अस्पताल में सीसीटीवी कैमरा हर जगह लगाने के लिए कहा गया था। ॉ

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या हुई 156139

देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्‍या में लगातार कमी आ रही है। दिल्‍ली में अब तक कोरोना के 156139 केस आ चुके हैं, इसमें से एक लाख 40 हजार 767 लोग रिकवर हो चुके हैं।

महानगर में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्‍या1137 है। देश की राजधानी में अब तक 4235 लोगों को कोरोना संक्रमण के कारण जान गंवानी पड़ी है। दिल्‍ली में कोरोना का रिकवरी रेट 90.15%, एक्टिव मरीज़ रेट 7.13% और कोरोना डेथ रेट 2.71% है।

टॅग्स :दिल्लीकोरोना वायरसअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब