लाइव न्यूज़ :

योगी प्रशासन को NGT ने ठहराया गोरखपुर में 500 से अधिक बच्चों की मौत का जिम्मेदार

By भाषा | Updated: August 29, 2018 20:48 IST

न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल और न्यायमूर्ति एस पी वांगडी की पीठ ने कहा कि कानून की विफलता की इस संकटपूर्ण स्थिति में उसके पास नियोजन और अविलंब आधार पर कदम की तामील के लिये विश्वसनीय तंत्र बनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

Open in App

नई दिल्ली, 29 अगस्त: राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने राप्ती नदी में प्रदूषकों के प्रवाह को रोकने के लिये पर्याप्त कदम नहीं उठाने पर उत्तर प्रदेश सरकार की खिंचाई की। अधिकरण ने कहा कि प्रशासन की विफलता की वजह से गोरखपुर में 2014 में 500 से अधिक बच्चों की मौत हुई और उसने हालात का समाधान करने के लिये निगरानी समिति के गठन की घोषणा की।

न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल और न्यायमूर्ति एस पी वांगडी की पीठ ने कहा कि कानून की विफलता की इस संकटपूर्ण स्थिति में उसके पास नियोजन और अविलंब आधार पर कदम की तामील के लिये विश्वसनीय तंत्र बनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

हरित अधिकरण ने कहा कि अधिकारी पर्यावरण की रक्षा करने का अपना काम करने में विफल रहे हैं। पिछले चार वर्षों में उसके निर्देश के बावजूद अधिकारियों ने बेहद कम और मामूली कदम उठाए हैं।

पीठ ने कहा, ‘‘ऐसी उभरती स्थिति में अधिकारियों का एक विभाग से दूसरे विभाग पर जिम्मेदारी डालना संविधान की भावना के खिलाफ है। उन्हें साथ आना है और क्षति को रोकने के लिये और पहले ही हो चुके नुकसान की भरपाई के लिये तत्काल कदम उठाने हैं। विफलता के लिये जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह बनाना है। 

जो लोग प्रभावित हैं उनके पुनर्वास की आवश्यकता है।’’ अधिकरण ने पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवी प्रसाद सिंह, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ प्रतिनिधि, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ प्रतिनिधि, सीपीसीबी के पूर्व सदस्य सचिव ए बी अकोलकर और उत्तर प्रदेश जल निगम के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

पीठ ने कहा, ‘‘निगरानी समिति के तकनीकी/वैज्ञानिक सदस्यों को नमूने एकत्र करना चाहिये और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की प्रयोगशाला में ऐसे नमूनों का विश्लेषण करना चाहिये।’’

टॅग्स :गोरखपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया