लाइव न्यूज़ :

अगले साल तक तैयार हो जाएगा गोरखपुर एम्स : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: December 10, 2020 23:27 IST

Open in App

गोरखपुर, 10 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि गोरखपुर में बन रहा एम्स अगले साल तक तैयार हो जाएगा।

योगी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में आयोजित तीन दिवसीय संगोष्ठी ‘स्वस्थ पूर्वी उत्तरप्रदेश-एक पहल’ की शुरुआत करते हुए कहा कि अगले वर्ष इस एम्स को जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘टीम भावना के साथ जब कार्य किया जाता है, तो उसके बेहतर परिणाम निश्चित रूप से परिलक्षित होते हैं। एम्स को भी इसी भाव के साथ कार्य करना होगा। एम्स से केवल गोरखपुर ही नहीं, बल्कि अन्य जिलों और राज्यों को भी फायदा होगा।’’

इस अवसर पर योगी ने ‘ई-आरोग्य ऐप’ का उद्घाटन एवं स्मारिका का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि यह ऐप पंजीकरण, डिजिटल भुगतान, डिजिटल रिकॉर्ड आदि के लिए उपयोगी होगा।

एम्स द्वारा ‘स्वस्थ पूर्वी उत्तरप्रदेश -एक पहल’ संगोष्ठी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि एम्स स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाना जाता है।

योगी ने पूर्वांचल में दशकों तक कहर ढाने वाली इंसफलाइटिस बीमारी का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने टीकाकरण के साथ ही विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाकर इंसेफलाइटिस को नियंत्रित करने के लिए अभियान चलाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए