लाइव न्यूज़ :

गोपाल राय ने यमुना में झाग के लिए हरियाणा को जिम्मेदार ठहराया

By भाषा | Updated: November 8, 2021 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री एवं ‘आप’(आम आदमी पार्टी) नेता गोपाल राय ने यमुना नदी में जहरीले झाग के लिए सोमवार को भाजपा नीत हरियाणा सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि यहां भाजपा पार्टी के नेताओं को पड़ोसी राज्य से जवाब मांगना चाहिए।

यहां कालिंदी कुंज में यमुना नदी में कमर तक जहरीले झाग में खड़े श्रद्धालुओं की तस्वीरें और वीडियो सोमवार को वायरल हो गई। इसको लेकर दिल्ली में विपक्षी भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को शहर में ‘‘जहरीले’’ पानी और हवा के लिए जिम्मेदार ठहराया।

राय ने यह भी कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने नदी किनारे छठ पूजा की अनुमति नहीं देने का फैसला किया था।

नदी किनारे छठ पूजा पर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा प्रतिबंध लगाने के खिलाफ भाजपा नेता दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

राय ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि भाजपा के लोग हताश हैं ... उपराज्यपाल ने डीडीएमए का फैसला (यमुना तट पर छठ पूजा की अनुमति नहीं देने) लिया और हरियाणा नदी में पानी छोड़ता है। उपराज्यपाल भाजपा सरकार (केंद्र की) के हैं। और पार्टी हरियाणा में (भी) सत्ता में है।’’

मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि भाजपा नेता अपने उपराज्यपाल और सरकार से बात क्यों नहीं कर पा रहे हैं।’’

राय ने कहा कि डीडीएमए द्वारा लिए गये निर्णय के अनुसार, दिल्ली सरकार 1,000 निर्दिष्ट स्थानों पर छठ पूजा आयोजित करने की व्यवस्था कर रही है। उन्होंने दावा किया, ‘‘भाजपा का छठ पूजा से कोई लेना-देना नहीं है और इसने पहले कभी त्योहार की व्यवस्था नहीं की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘(भाजपा सांसद) मनोज तिवारी को हरियाणा की भाजपा सरकार से (झाग के बारे में) पूछना चाहिए। दिल्ली यमुना में पानी नहीं छोड़ती, हरियाणा छोड़ता है।’’

इससे पहले, तिवारी ने आरोप लगाया था कि आप सरकार ने यमुना तट पर छठ पूजा की अनुमति नहीं दी क्योंकि वह उच्च प्रदूषण के चलते नदी में झाग को ढंकना चाहती थी।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘(दिल्ली के मुख्यमंत्री) अरविंद केजरीवाल 2013 से कह रहे हैं कि उनकी सरकार पांच साल में यमुना को नहाने के लायक बनाएगी। आज दिल्ली की हवा और पानी दोनों जहरीली हैं। उन्होंने यमुना पर छठ पूजा इसलिए नहीं होने दी ताकि कोई यह न देख ले कि नदी कितनी जहरीली हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’