लाइव न्यूज़ :

केरल: गूगल मैप ने बर्थ-डे पार्टी से लौट रहे डॉक्टरों को नदी में पहुंचाया, डूबने से दो की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2023 15:17 IST

केरला के एर्नाकुलम जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां दो लोगों की मौत नदी में डूबने से हो गई। दोनों ने गूगल मैप का सहारा लिया लेकिन उन्हें क्या पता था कि वो पते पर न पहुंचकर नदी में चले जाएंगे। वहां से बाहर न आ पाने के कारण दोनों की मृत्यु हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देदो डॉक्टर ने गूगल मैप का सहारा लिया लेकिन रास्ता ढूढ़ने असफल रहे मैप ने ऐसा रास्ता दिखाया कि उन्हें लगा ये तो पानी है और जा पहुंचे नदी में नदी से बाहर न निकल पाने के कारण दोनों की मृत्यु हो गई

कोच्चि: एर्नाकुलम जिले में हो रही भारी बारिश के बीच दो डॉक्टर ने सही रास्ते खोजने के लिए गूगल मैप का सहारा लिया। लेकिन, मैप की बातों को मानते हुए दोनों ही पैरियर नदी में जा पहुंचे और कोई मदद न मिल पाने के कारण दोनों की मृत्यु हो गई। कार में पांच लोग सवार थे। 

पुलिस के अनुसार केरला के एर्नाकुलम जिले में कार के नदी में जाने से दो लोग डूब गए और बाहर न निकल पाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह केरल के एर्नाकुलम जिले में एक कार के नदी में गिर जाने से दो लोग डूब गए जिसमें पांच लोग यात्रा कर रहे थे।

पुलिस ने मृतकों का नाम अदवैथ और अजमल बताया है जिनकी उम्र 29 साल है।  इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि पांचों ही स्वास्थ्य कर्मी है। 

अधिकारियों ने कहा, पांच लोग एक बर्थ-डे पार्टी से लौट रहे थे। लेकिन ज्यादा बारिश होने के कारण उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया और उन्हें क्या पता था कि वो नदी में पहुंच जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि ड्राइवर गूगल मैप में दिखाए रास्ते की ओर बढ़ रहा था। 

वडक्केकरा पुलिस थाना के अधिकारी ने कहा कि यह घटना रविवार को गोथुरुथ के पास रात 12:30 बजे हुई। उन्होंने कहा कि ये सभी पांच लोग कार से कोडुंगल्लूर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बारिश होने के कारण गूगल मैप का सहारा लिया है। लेकिन एक रास्ते ऐसा भी आया कि जहां ड्राइवरों को लगा कि यहां तो भरा पानी है वो आसानी से निकल जाएंगे, लेकिन पानी में पहुंचते ही उन्हें पता ही नहीं चला कि वो कब पेरियर नदी में चले गए। 

अधिकारियों की मानें तो कम बारिश के कारण ड्राइवर को दिखना बंद हो गया और नदी का पता ही नहीं चला। इसके साथ ही उन्हें कोई बैरिकेड और साइनबोर्ड भी नहीं दिखा कि जिस कारण वो नदी में जा रहे हैं।  

अधिकारियों के मुताबिक, सभी को निकालने के लिए मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और जिसके बाद उन्होंने अग्निशमन एवं बचाव कर्मियों को जानकारी दी। फिर, उनके पहुंचने के बाद कार में सवार पांच में से तीन लोगों को जीवित रुप में बाहर निकाल लिया गया है। 

बचे हुए लोगों को नदी से बाहर निकालने के बाद पास के ही अस्पताल पहुंचाया और इसके बाद उपचार मिलने के साथ ही उन्हें डिस्चार्ज करा लिया गया है। 

पुलिस ने सीआरपीसी के तहत सेक्शन 174 के अंर्तगत केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई कर जांच चल रही है। मृतक डॉक्टर कोडुंगल्लूर के एआर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आपातकालीन वार्ड में काम करते थे।

टॅग्स :केरलक्राइमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?