Earth Day, Google Doodle: पृथ्वी दिवस के 50 साल पूरे, गूगल ने इस अर्थ डे पर मधुमक्खियों को समर्पित किया डूडल

By विनीत कुमार | Published: April 22, 2020 07:43 AM2020-04-22T07:43:03+5:302020-04-22T09:15:29+5:30

Earth Day 2020: आज 'अर्थ डे' है। इस मौके पर गूगल ने एक खास डूडल बनाया है। इसमें गूगल ने धरती पर छोटे जीव के महत्व को दर्शाया है।

Google Doodle on 50th Earth Day shows importance of bees on our planet | Earth Day, Google Doodle: पृथ्वी दिवस के 50 साल पूरे, गूगल ने इस अर्थ डे पर मधुमक्खियों को समर्पित किया डूडल

पृथ्वी दिवस-2020 पर गूगल का खास डूडल

Highlightsअर्थ डे-2020 पर गूगल ने बनाया बेहद खास डूडल छोटे जीव और मधुमक्खी के योगदान को गूगल ने अपना डूडल किया समर्पित, बताया उनका महत्व

Earth Day 2020: हर साल 22 अप्रैल को पूरी दुनिया को अर्थ डे (पृथ्वी दिवस) के तौर पर मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे का कारण पर्यावरण को लेकर आम लोगों में जागरूकता पैदा करना है। इस बार ये दिन ऐसे मौके पर आया है, जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है। 

हालांकि, इन सब मुश्किलों के बीच गूगल ने अर्थ डे पर एक खास डूडल बनाकर हमारी पृथ्वी पर मधुमक्खी के योगदान को रेखांकित किया है। गूगल ने अपने डूडल के जरिए ये बताने की कोशिश की है कि कैसे कुछ बेहद छोटे जीव प्रकृति का संतुलन बनाए रखने का अहम काम करते हैं। 

इस बार पृथ्वी दिवस के 50 साल भी पूरे हो रहे हैं। इसे पहली बार साल 1970 में मनाया गया था। अर्थ डे का थीम इस बार 'क्लाइमेट एक्शन' रखा गया है। इस आंदोलन को यह नाम जुलियन कोनिग द्वारा सन् 1969 को दिया था. इसके साथ ही इसे सेलिब्रेट करने के लिए अप्रैल की 22 तारीख चुनी गई.

Earth Day 2020: गूगल डूडल में क्या है इस बार खास 

गूगल के इस बार के डूडल में 'प्ले' ऑप्शन का बटन है। इस पर क्लिक करते ही एक वीडियो स्क्रिन पर दौड़ने लगता है। इस वीडियो में एनिमेशन के जरिए मधुमक्खियों के महत्व को उजागर किया गया है कि वे कैसे परागण की विधि द्वारा दुनिया भर में हरियाली फैलाती हैं।

इस डूडल में एक गेम भी है। आप जहां अपने माउस के कर्सर को ले जाते हैं, एनिमेटेड मधुमक्खी भी वहां जाती है और फूलों के करीब ले जाने पर और कई और फूल खिल जाते हैं। इस प्रकार मधुमक्खियां हरियाली और जीवन को हमारे ग्रह पर आगे बढ़ाती रहती हैं।

English summary :
Happy Earth Day 2020 Google Doodle: Every year on April 22, the world is celebrates as Earth Day. The reason behind celebrating this day is to create awareness among the general public about the environment.


Web Title: Google Doodle on 50th Earth Day shows importance of bees on our planet

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे