लाइव न्यूज़ :

Google Doodle: गूगल ने बेहतरीन अंदाज में फूड सर्विस वर्कर्स को कहा धन्यवाद, देखिए आज का खास डूडल

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 16, 2020 09:50 IST

गूगल ने डूडल के जरिए रोजाना एसेंशियल सर्विस से जुड़े हर व्यक्ति को थैंक्यू कह रहा है। इसी क्रम में आज गूगल ने फूड सर्विस वर्कर्स को डूडल के जरिए शुक्रिया कहा।

Open in App
ठळक मुद्देहर दिन गूगल एसेंशियल सर्विस से जुड़े हर व्यक्ति को थैंक्यू कह रहा है।गूगल ने डूडल के जरिए फ़ूड वर्कर्स को थैंक्यू बोला।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) ने पूरे विश्व को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इस बीच गूगल ने आज यानी 16 अप्रैल को डूडल के जरिए लॉकडाउन के दौरान भी ड्यूटी कर रहे सभी फूड वर्कर्स को धन्यवाद कहा है। दुनिया भर में कोरोना महामारी के खिलाफ जंग के बीच हर दिन गूगल  एसेंशियल सर्विस से जुड़े हर व्यक्ति को थैंक्यू कह रहा है। 

गूगल ने बुधवार (15 अप्रैल) को भी डूडल के जरिए पैकेजिंग, शिपिंग इंडस्ट्री और डिलीवरी वर्कर्स को आभार व्‍यक्‍त किया था। वहीं, गूगल आज डूडल के जरिए फूड सर्विस वर्कर्स को शुक्रिया कह रहा है क्योंकि इस महामारी के बीच ये लोग अपनी जिंदगी को खतरे में डालकर आमजन के पास जरूरत का सामान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। 

ऐसे में गूगल ने खास अंदाज में डूडल के जरिए इन सभी वर्कर्स का शुक्रियादा किया है। डूडल के बीचोंबीच दिल बनाया है। इसके साथ गूगल के राइट साइड में फ़ूड वर्कर्स को मास्क लगाकर खाना बनाते हुए दिखाया गया है।

वैसे ये पहला मौका नहीं है, जब गूगल इस तरह कोरोना वायरस को लेकर डूडल बना रहा हो। गूगल ने 2 अप्रैल को भी डूडल बनाया था जिसमें लोगों को कोरोना लॉकडाउन के बीच घर पर रहने का संदेश दिया गया था। गूगल ने जो डूडल बनाया था, उसका हर अक्षर में घर के अंदर रहने के दौरान किसी तरह के सकारात्मक काम करने का संदेश दिया गया था।

आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस की वजह से बेहद गंभीर स्थिति बनी हुई है। इस विभीषक बीमारी ने अब तक कुल 12,380 मरीजों को अपनी चपेट में ले लिया है, जबकि इस महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 414 हो गई है। हालांकि, इस बीमारी से 1,489 लोग ठीक हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसगूगलगूगल डूडल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील