लाइव न्यूज़ :

गोंदिया नगर पालिका परिषदः ‘वीआईपी संस्कृति’ को खत्म करने के लिए शिवसेना को वोट दें, एकनाथ शिंदे ने कहा-उम्मीदवारों का समर्थन करें और चुनें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2025 14:56 IST

Gondia Municipal Council: गोंदिया नगर परिषद चुनाव के लिए शिवसेना के सभी 34 (पार्षद पद के लिए) उम्मीदवारों को अपना आशीर्वाद दें।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं के लिए सरकार की लाडकी बहिन योजना बंद नहीं की जाएगी।विभिन्न नगर निकायों के लिए चुनाव दो दिसंबर को होने हैं। दलितों के अच्छे दिन लाने के लिए काम करना चाहते हैं।

Gondia: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने लोगों से आगामी स्थानीय चुनावों में उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को चुनने का आग्रह करते हुए कहा कि उनकी पार्टी को वोट देना विकास के लिए वोट देना है और ‘‘वीआईपी संस्कृति’’ को समाप्त करना है। गोंदिया नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए शिवसेना उम्मीदवार डॉ. प्रशांत कात्रे के पक्ष में प्रचार के लिए मंगलवार को यहां आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए शिंदे ने यह भी कहा कि महिलाओं के लिए सरकार की लाडकी बहिन योजना बंद नहीं की जाएगी।

राज्य में विभिन्न नगर निकायों के लिए चुनाव दो दिसंबर को होने हैं। शिंदे ने कहा, ‘‘शिवसेना उम्मीदवारों का समर्थन करें और उन्हें चुनें। शिवसेना को दिया गया आपका वोट विकास के लिए है। हम वीआईपी संस्कृति को खत्म करना चाहते हैं और दलितों के अच्छे दिन लाने के लिए काम करना चाहते हैं।

विकास के लिए, बदलाव के लिए वोट करें और आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में शिवसेना उम्मीदवार को चुनें।’’ शहरी विकास विभाग का भी प्रभार संभाल रहे शिंदे ने यह आश्वासन दिया कि गोंदिया के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे उम्मीदवार गोंदिया को कचरा, प्रदूषण और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए काम करेंगे।

गोंदिया नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए हमने एक स्वच्छ छवि वाले डॉक्टर को मैदान में उतारा है और वह बीमारी को जड़ से खत्म करने में विश्वास रखते हैं। गोंदिया नगर परिषद चुनाव के लिए शिवसेना के सभी 34 (पार्षद पद के लिए) उम्मीदवारों को अपना आशीर्वाद दें।’’

टॅग्स :महाराष्ट्रएकनाथ शिंदेबृहन्मुंबई महानगरपालिकाशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई