लाइव न्यूज़ :

नाथूराम गोडसे और वीर सावरकर के बीच समलैंगिक संबंध के दावे पर मचा बवाल, चक्रपाणि ने कहा- राहुल गांधी हैं होमोसेक्सुअल 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 3, 2020 13:45 IST

कांग्रेस सेवादल की ओर से जारी किताब में दावा किया गया है कि नाथूराम गोडसे और वीर सावरकर के बीच समलैंगिक संबंध थे। किताब में महात्मा गांधी की हत्या, नाथूराम गोडसे का भी जिक्र है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल ने गुरुवार को भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में 'वीर सावरकर कितने 'वीर'?' नाम से एक किताब वितरित की। इस किताब में नाथूराम गोडसे और वीर सावरकर के बीच समलैंगिक संबंध होने की बात कही गई है।

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल ने गुरुवार को भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में 'वीर सावरकर कितने 'वीर'?' नाम से एक किताब वितरित की। इस किताब में नाथूराम गोडसे और वीर सावरकर के बीच समलैंगिक संबंध होने की बात कही गई है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस बीच स्वामी चक्रपाणि ने कांग्रेस पर हमला बोला है और राहुल गांधी को होमोसेक्सुअल करार दिया है।

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने कांग्रेस सेवादल द्वारा जारी बुकलेट पर कहा, 'ये पूर्व हिंदू महासभा अध्यक्ष सावरकर के खिलाफ बेहूदा आरोप लगाया गया है। जाहिर तौर पर हमने यह भी सुना है कि राहुल गांधी  होमोसेक्सुअल हैं।'  कांग्रेस सेवादल की ओर से जारी किताब में दावा किया गया है कि नाथूराम गोडसे और वीर सावरकर के बीच समलैंगिक संबंध थे। किताब में महात्मा गांधी की हत्या, नाथूराम गोडसे का भी जिक्र है। डॉमिनिक लैपिएर और लैरी कॉलिन की किताब 'फ्रीडम एट मिडनाइट' का जिक्र करते हुए इसमें लिखा है, 'ब्रह्मचर्य धारण करने से पहले नाथूराम गोडसे के एक ही शारीरिक संबंध का ब्यौरा मिलता है और वह समलैंगिक संबंध थे। उनका पार्टनर था उनका राजनैतिक गुरु वीर सावरक। 

वहीं, इस मामले की बीजेपी ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस मतिभ्रम की स्थिति में है, इसलिए राष्ट्रभक्तों का अपमान कर रही है। मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष एवं सांसद राकेश सिंह ने कांग्रेस सेवा दल के कार्यक्रम में सावरकर को लेकर बांटे गए साहित्य पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, 'कांग्रेस मतिभ्रम के दौर से गुजर रही है। वह समझ नहीं पा रही कि किसका विरोध करें और किसका समर्थन करें।' 

उन्होंने कहा कि इस दौर में कांग्रेस के नेता उन राष्ट्र भक्तों को निशाना बनाने से नहीं चूक रहे जो राष्ट्रभक्त विशेष रूप से बहुसंख्यक आबादी के हितचिंतक रहे हैं। 

टॅग्स :कांग्रेसनाथूराम गोडसेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह