Goa Nightclub Fire: लूथरा ब्रदर्स ने जमानत के लिए दिल्ली कोर्ट में लगाई अर्जी, गिरफ्तारी से बचने के लिए दायर की याचिका
By अंजली चौहान | Updated: December 10, 2025 12:35 IST2025-12-10T12:34:19+5:302025-12-10T12:35:16+5:30
Goa Nightclub Fire:गोवा पुलिस बुधवार को 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब के चार मालिकों में से एक अजय गुप्ता को सनलाइट कॉलोनी क्राइम ब्रांच कार्यालय में लेकर आई।

Goa Nightclub Fire: लूथरा ब्रदर्स ने जमानत के लिए दिल्ली कोर्ट में लगाई अर्जी, गिरफ्तारी से बचने के लिए दायर की याचिका
Goa Nightclub Fire:गोवा के नाइट क्लब में अग्निकांड के बाद रेस्टोरेंट के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा गिरफ्तारी से बच रहे हैं। लूथरा ब्रदर्स गिरफ्तारी से बचने के लिए थाईलैंड भाग गए हैं वहीं, अब खबर है कि उन्होंने दिल्ली के कोर्ट में जमानत दी अर्जी लगाई है।
बिर्च बाय रोमियो लेन रेस्टोरेंट में शनिवार को रात आग लगने की घटना में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई थी।
गोवा पुलिस ने बताया कि कई क्लब और रेस्टोरेंट के मालिक ये दोनों भाई, नॉर्थ गोवा के अरपोरा में आग लगने की घटना के कुछ घंटे बाद ही इंडिगो की फ्लाइट से थाईलैंड के फुकेट भाग गए थे।
जांच अभी भी 'बिर्च बाय रोमियो लेन' में लगी दुखद आग पर केंद्रित है। पुलिस की लापरवाही के आरोपों पर गोवा की DIG वर्षा शर्मा ने कहा, "हमने CBI और इंटरपोल के साथ तालमेल किया है। ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है।"
गोवा पुलिस बुधवार को 'बिर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब के चार मालिकों में से एक अजय गुप्ता को आग लगने की घटना के सिलसिले में सनलाइट कॉलोनी क्राइम ब्रांच ऑफिस लाई।
चल रही जांच के तहत गुप्ता को आज बाद में कोर्ट में पेश किए जाने की उम्मीद है। जिला प्रशासन ने गोवा के वागाटोर में रोमियो लेन रेस्टोरेंट के एक हिस्से को गिरा दिया। यह रेस्टोरेंट भी दोनों भाइयों, गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा का है।
ये घटनाक्रम रविवार तड़के अरपोरा के एक नाइटक्लब में लगी भीषण आग के कुछ दिनों बाद हुए हैं, जिससे एक बड़ी दुर्घटना हुई और कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से ज़्यादातर रेस्टोरेंट के कर्मचारी थे। गोवा सरकार ने घटना की जांच के लिए एक समिति बनाई है।