लाइव न्यूज़ :

मनोहर पर्रिकर के बेटों ने राजनीति में आने के दिए संकेत, लड़ सकते हैं चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2019 20:31 IST

मनोहर पर्रिकर कैंसर जूझने के बावजूद कई महीनों से सीएम के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों का करते रहे। नाक में ड्रिप लगाए उनकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। पढ़े-लिखे और सादगी से जीवन जीने वाले नेता के तौर पर उनकी खास पहचान थी।

Open in App
ठळक मुद्देमनोहर पर्रिकर का 63 साल की उम्र में कैंसर के कारण 17 मार्च को निधन हो गया।अपने पीछे पर्रिकर दो बेटे उत्पल और अभिजात छोड़ गए हैं।उत्पल पेशे से इंजिनियर हैं और अभिजात बिजनेस करते हैं।

गोवा के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटों ने शनिवार को बयान जारी कर संकेत दिये कि वह अपने पिता के देश और राज्य के प्रति समर्पण की विरासत को जारी रखने के लिये राजनीति में प्रवेश कर सकते हैं। पर्रिकर का 63 साल की उम्र में कैंसर के कारण 17 मार्च को निधन हो गया। पर्रिकर के निधन के बाद से ही गोवा में यह कयास लगने शुरू हो गए थे कि उनके पुत्र उत्पल और अभिजात के लोकसभा चुनाव या अपने पिता के निधन से बाद पणजी विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं। 

बेटों की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "हम राज्य और राष्ट्र के लिए उनकी सेवा और समर्पण की विरासत को जारी रखते हुए उनके जीवन का सम्मान करेंगे।" पर्रिकर के दोनों बेटों ने कहा कि लोगों के प्‍यार ने उन्‍हें और उनके परिवार को इस संकट से मुकाबला करने की शक्ति दी। दोनों बेटों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस, पार्टी कार्यकर्ताओं और गोवा की जनता को धन्‍यवाद दिया।

पर्रिकर के दोनों बेटे राजनीति से दूर हैं। उत्पल पेशे से इंजिनियर हैं और अभिजात बिजनेस करते हैं। उत्‍पल ने पिछले दिनों राजनीति में आने के बारे में कहा था कि राजनीति में आना बड़ा बलिदान है और सही समय पर इस बारे में फैसला लूंगा। सूत्रों के अनुसार पर्रिकर के बेटे उत्पल पर चुनाव लड़ने का दबाव है। हालांकि यह अभी तय नहीं है कि वो लोकसभा चुनाव लड़ेंगे या फिर उपचुनाव से अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे।

टॅग्स :मनोहर पर्रिकरगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos