लाइव न्यूज़ :

'महाराष्ट्र के बाद गोवा में आने वाला है सियायी भूकंप', उप मुख्यमंत्री ने कहा- सपना देख रहे हैं संजय राउत  

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 29, 2019 14:10 IST

शिवसेना के संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष और गोवा के पूर्व सीएम विजय सरदेसाई 3 विधायकों के साथ शिवसेना के साथ गठबंधन कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस की सरकार बनने के बाद गोवा में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर अजगांवकर ने संजय राउत पर हमला बोला है और कहा है कि वह सपना देख रहे हैं।

महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस की सरकार बनने के बाद गोवा में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि गोवा में बड़ा भूकंप आने वाला है। शिवसेना गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन कर रही है। इस बीच गोवा के उप मुख्यमंत्री मनोहर अजगांवकर ने संजय राउत पर हमला बोला है और कहा है कि वह सपना देख रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, गोवा के उप मुख्यमंत्री सीएम मनोहर अजगांवकर ने कहा है कि संजय राउत विजय सरदेसाई के साथ गठबंधन बना रहे हैं और चुनाव के लिए जा रहे हैं, उन्हें पता चल जाएगा कि गोवा के लोग कैसे हैं। संजय राउत सपना देख रहे हैं। वास्तविकता यह है कि गोवा के लोगों के पास एक मजबूत सरकार है।

उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार के काम को देखते हुए कांग्रेस के 10 विधायक पार्टी में आए। प्रमोद सावंत मनोहर पर्रिकर के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं। हम इस 5 साल के कार्यकाल को न केवल पूरा करेंगे बल्कि अगले 5 साल भी मिलेंगे। इससे पहले शिवसेना के संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष और गोवा के पूर्व सीएम विजय सरदेसाई 3 विधायकों के साथ शिवसेना के साथ गठबंधन कर रहे हैं। गोवा में एक नया राजनीतिक मोर्चा आकार ले रहा है। ठीक वैसे ही जैसे महाराष्ट्र में हुआ। जल्द ही गोवा में भी आपको एक चमत्कार दिखाई देगा।

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को समन जारी होने के सवाल पर राउत ने कहा कि मुझे इस बारे में नहीं मालूम। हम लोग गोवा की राजनीति में व्यस्त हैं, महाराष्ट्र की राजनीति खत्म। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के बाद अब गोवा, इसके बाद अन्य राज्यों में जाएंगे। हम देश में गैर-बीजेपी राजनीतिक मोर्चा बनाना चाहते हैं।

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गोवामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो