लाइव न्यूज़ :

गोवा चुनाव: शिवसेना और टीएमसी ने साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया, कांग्रेस से गठबंधन की कोशिशें विफल होने के बाद फैसला

By विशाल कुमार | Updated: January 21, 2022 14:57 IST

गोवा में गठबंधन में चुनाव लड़ रही शिवसेना और एनसीपी ने कांग्रेस पार्टी को महाराष्ट्र की तरह ही महा विकास अघाड़ी बनाने का प्रस्ताव दिया था जिसे कांग्रेस ने यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि वह अकेले लड़ने में सक्षम है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा कि हमने महा विकास अघाड़ी बनाने की कोशिश की लेकिन विफल रहे।राउत ने कहा कि हम गठबंधन दलों के लिए ऐसी 10 सीटें मांग रहे थे जहां कांग्रेस कभी नहीं जीती थी।

पणजी: गोवा में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन न होने पर शिवसेना ने आज तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने की घोषणा की।

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हमने महा विकास अघाड़ी बनाने की कोशिश की लेकिन विफल रहे। कांग्रेस नेतृत्व को पुनर्विचार करना चाहिए। हम गठबंधन दलों के लिए ऐसी 10 सीटों की मांग कर रहे थे जहां पर कांग्रेस पार्टी कभी नहीं जीती थी।

बता दें कि, गोवा में गठबंधन में चुनाव लड़ रही शिवसेना और एनसीपी ने कांग्रेस पार्टी को महाराष्ट्र की तरह ही महा विकास अघाड़ी बनाने का प्रस्ताव दिया था जिसे कांग्रेस ने यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि वह अकेले लड़ने में सक्षम है।

इसी तरह, टीएमसी भी लगातार कांग्रेस को गठबंधन करने का प्रस्ताव दे रही है लेकिन कांग्रेस ने अभी तक गठबंधन के कोई संकेत नहीं दिए हैं। यही कारण है कि अब शिवसेना-एनसीपी और टीएमसी एक साथ आ गए हैं।

तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि अगर कांग्रेस, अगले महीने होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से नहीं हटा पाई तो कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी. चिदंबरम को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। गोवा में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम कांग्रेस के प्रभारी हैं।

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने 14 फरवरी को गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पांच और प्रत्याशियों की सूची जारी की। इसके साथ ही पार्टी अब तक 36 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

बता दें कि, साल 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 17 जबकि भाजपा ने 13 सीटों और अन्य ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी. हालांकि, मनोहर परिकर के केंद्र से राज्य में वापसी के कारण भाजपा ने अन्य छोटे दलों को लेकर सरकार बना ली थी। वहीं, 17 सीटों पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस के पास अब केवल दो विधायक बचे हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022शिव सेनाटीएमसीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी