लाइव न्यूज़ :

गोवा में सत्ता पटलने की जुगत में कांग्रेस, बीजेपी सरकार की बर्खास्तगी के लिए राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

By भाषा | Updated: October 16, 2018 04:19 IST

कांग्रेस के ज्ञापन में कहा गया, ‘‘हमने राज्यपाल को पत्र सौंपकर कहा था कि हम सरकार बनाने का दावा पेश कर रहे हैं और सरकार बनाने के लिए हमारी पार्टी को न्यौता देने के विकल्प पर विचार किये बिना सदन को भंग करने का फैसला नहीं हो।’’ 

Open in App

गोवा कांग्रेस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सोमवार को यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि ‘‘कोई गलत हथकंडा अपनाकर’’ राज्य विधानसभा भंग नहीं हो।

गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख गिरीश चोडणकर ने अपने ज्ञापन में कोविंद को इस बात से अवगत कराया कि उन्होंने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बारे में राज्यपाल मृदुला सिन्हा को कई बार जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि राष्ट्रपति राज्यपाल को निर्देश दें और उनका मार्गदर्शन करें ताकि विधानसभा भंग करने के प्रयास में कोई संविधान से इतर कदम ना उठाया जाए।

कांग्रेस 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में सबसे बड़ा दल है और उसके पास 16 विधायक हैं। पर्रिकर सरकार को 23 विधायकों का समर्थन हासिल है।

भाजपा पर गोवा में ‘‘सत्ता की भूखी होने’’ का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने शनिवार को मांग की थी कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर इस्तीफा दें और उसे विधानसभा में एक विशेष सत्र बुलाकर बहुमत साबित करने की अनुमति दी जाए।

पर्रिकर (62) फरवरी के मध्य से बीमार चल रहे हैं और उनका गोवा, मुंबई और अमेरिका सहित कई जगहों के अस्पतालों में इलाज हो चुका है। वह रविवार को दिल्ली से यहां एक विशेष विमान से लौटे। वह दिल्ली के एम्स में अग्नाश्य संबंधी बीमारी का इलाज करा रहे थे।

चोडणकर ने अपने ज्ञापन में कहा, ‘‘हमने राज्यपाल को पत्र सौंपकर कहा था कि हम सरकार बनाने का दावा पेश कर रहे हैं और सरकार बनाने के लिए हमारी पार्टी को न्यौता देने के विकल्प पर विचार किये बिना सदन को भंग करने का फैसला नहीं हो।’’ 

कांग्रेस ने पिछले महीने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर उनसे विधानसभा भंग नहीं करने तथा इसके बजाय उनकी पार्टी को वैकल्पिक सरकार बनाने का न्यौता देने का अनुरोध किया था।

इस बीच, गोवा में कांग्रेस विधायकों ने सोमवार को यहां बैठक करके पर्रिकर की बीमारी के बीच राज्य में पैदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।

टॅग्स :गोवामनोहर पार्रिकर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब