लाइव न्यूज़ :

भाजपा में शामिल हुए 10 पूर्व विधायकों के खिलाफ गोवा कांग्रेस ने शिकायत दर्ज कराई

By भाषा | Updated: April 21, 2021 15:37 IST

Open in App

पणजी, 21 अप्रैल गोवा कांग्रेस ने अपने उन 10 पूर्व विधायकों के खिलाफ बुधवार को पुलिस में धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा की शिकायत दर्ज कराई जो वर्ष 2019 में बगावत कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

कांग्रेस ने यह शिकायत इन विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उन्हें अयोग्य ठहराने संबंधी याचिका खारिज किए जाने के एक दिन बाद की है।

गोवा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडंकर ने पणजी पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है और उन्होंने इसमें पूर्व कांग्रेस सदस्य और मौजूदा उप मुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर को भी नामजद किया है।

उल्लेखनीय है कि गोवा में भाजपा को बड़ी राहत देते हुए विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर ने मंगलवार को 10 तत्कालीन कांग्रेसी सहित 12 विधायकों को अयोग्य करार देने संबंधित याचिका खारिज कर दी। ये सभी विधायक वर्ष 2019 में अपनी पार्टी छोड़ सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए थे।

इस समय 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 27 विधायक हैं। चोडंकर ने वर्ष 2019 में पाला बदलने वाले 10 विधायकों को अयोग्य करार देने के लिए याचिका दायर की थी। वहीं महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के सुदीन धावलीकर ने भी इसी तरह की याचिका उसी वर्ष अपने दो विधायकों के पाला बदलने पर दायर की थी।

पणजी थाने के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’