लाइव न्यूज़ :

CAA हटाने की मांग पर आर्चबिशप से मिलेंगे गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, ‘विभाजनकारी एवं भेदभाव पैदा करने वाला’ बताया था

By भाषा | Updated: February 12, 2020 14:49 IST

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, ‘‘मैं उनसे मिलने जा रहा हूं, बस यही बात है।’’ आर्चबिशप ने हाल में केंद्र सरकार से ‘‘विभाजनकारी एवं भेदभावपरक’’ नागरिकता संशोधन कानून को ‘‘तत्काल एवं बिना शर्त’’ हटाने तथा ‘‘विरोध जताने’’ के अधिकार पर रोक खत्म करने का अनुरोध किया था।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के पूर्व सांसद नरेंद्र सवाईकर ने सीएए के विरोध में फरोओ के बयान को ‘‘विभाजनकारी’’ बताया था। सवाईकर ने आर्चबिशप से पूछा कि वे संविधान के अनुच्छेद 30 पर आपत्ति क्यों नहीं जताते।

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को ‘‘विभाजनकारी एवं भेदभाव पैदा करने वाला’’ बताते हुए गोवा एवं दमन के आर्चबिशप रेव फिलिप नेरी फेराओ द्वारा केंद्र से इसे हटाने की मांग किए जाने के कुछ दिन बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि वह आगामी कुछ दिनों में उनसे मुलाकात करेंगे।

यह पूछे जाने पर क्या यह बैठक नये नागरिकता कानून के मुद्दे को लेकर होगी, इस पर सावंत ने कहा, ‘‘मैं उनसे मिलने जा रहा हूं, बस यही बात है।’’ आर्चबिशप ने हाल में केंद्र सरकार से ‘‘विभाजनकारी एवं भेदभावपरक’’ नागरिकता संशोधन कानून को ‘‘तत्काल एवं बिना शर्त’’ हटाने तथा ‘‘विरोध जताने’’ के अधिकार पर रोक खत्म करने का अनुरोध किया था।

उन्होंने सरकार से देश भर में प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को लागू नहीं करने की अपील की थी। भाजपा के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व सांसद नरेंद्र सवाईकर ने सीएए के विरोध में फरोओ के बयान को सोमवार को ‘‘विभाजनकारी’’ बताया था।

सवाईकर ने आर्चबिशप से पूछा कि वे संविधान के अनुच्छेद 30 पर आपत्ति क्यों नहीं जताते जो अल्पसंख्यकों को शिक्षण संस्थान स्थापित करने का अधिकार देता है। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टगोवाप्रमोद सावंतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे