लाइव न्यूज़ :

मनोहर पर्रिकर को एम्स से मिली छुट्टी, एयर एंबुलेंस से लाया गया गोवा

By भाषा | Updated: October 14, 2018 16:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्तूबर: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को रविवार को एम्स से छुट्टी दे दी गयी और उनके अपने गृह प्रदेश गोवा ले आया गया।  

वह यहां अग्न्याशय से संबंधित बीमारी का इलाज करा रहे थे। एम्स के सूत्रों ने बताया कि रविवार को सुबह उनकी हालत खराब होने के बाद थोड़ी देर के लिए उन्हें आईसीयू में रखा गया। इसके कुछ वक्त बाद अस्पताल प्रशासन ने उन्हें छुट्टी देने का निर्णय लिया। 

 

पर्रिकर (62) को गत 15 सितंबर को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया था, ‘‘ मुख्यमंत्री को एक विशेष विमान से रविवार को दिल्ली से गोवा लाया जा सकता है। अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टर रविवार की सुबह बताएंगे कि वह घर लौटने के लिए स्वस्थ हैं या नहीं।” 

उन्होंने बताया कि अगर पर्रिकर गोवा लौटते हैं तो वह पणजी में अपने निजी आवास में रहेंगे। अपनी खराब सेहत के चलते मुख्यमंत्री कार्यालय में अनुपस्थिति के दौरान सरकार के सुचारू रूप से काम करने के तरीकों पर चर्चा के लिए शुक्रवार को पर्रिकर ने भाजपा की गोवा इकाई की कोर कमिटी के सदस्यों एवं गठबंधन के सहयोगी दलों के मंत्रियों से एम्स में मुलाकात की थी।

हालांकि, पर्रिकर से मुलाकात करने वाले सत्तारूढ़ भाजपा एवं अलग से मिलने वाले सहयोगी दलों के नेताओं ने राज्य में नेतृत्व में किसी भी तरह के बदलाव से इनकार किया था।

पर्रिकर मध्य फरवरी से ही बीमार हैं और उनका गोवा, मुंबई एवं अमेरिका के अस्पतालों समेत कई अलग-अलग अस्पतालों में इलाज हुआ है।

टॅग्स :मनोहर पार्रिकरगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत