लाइव न्यूज़ :

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी, कहा- होम आइसोलेशन में रहूंगा

By विनीत कुमार | Updated: September 2, 2020 11:14 IST

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने साथ ही बताया है कि उनमें कोरोना के अभी कोई लक्षण नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में रहेंगेप्रमोद सावंत ने ट्वीट कर खुद के कोरोना संक्रमित होने की दी जानकारी, गोवा में अब तक करीब 18 हजार आए हैं कोरोना के मामले

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंतकोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनमें अभी कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं और इसलिए फिलहाल होम आइसोलेशन में रहेंगे।

47 वर्षीय सावंत ने ट्वीट कर कहा कि वे अपने कार्यालय के सभी काम घर से भी अभी करेंगे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में रहने वाले लोग जरूरी बचाव के कदम उठा लें। 

सावंत ने मंगलवार को गोवा में कोविड-19 से जुड़े अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की थी और स्थिति का जायजा लिया था। इससे पहले सोमवार को उन्होंने कुछ तस्वीरें ट्वीट की थी जिसमें वे गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे सहित कुछ अन्य मंत्रियों के साथ एक बैठक करते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि गोवा में मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 588 नये मरीज सामने आए। इसी के साथ राज्य में महामारी के कुल मामले बढ़कर 18,006 हो गये। वहीं, इस वायरस से मरने वालों की संख्या 194 हो गई है। 

मंगलवार को कोरोना वायरस के 273 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही अबतक 13,577 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं। राज्य में अब तक कुल 2,02,730 नमूनों की जांच की जा चुकी है। गोवा में ये हालात तब हैं जब काफी पहले ही इस राज्य ने खुद को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया था। हालांकि, इसके बाद जल्द ही नए मामले सामने आने लगे।

टॅग्स :कोरोना वायरसगोवाप्रमोद सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं