लाइव न्यूज़ :

Goa Assembly polls: गोवा में टीएमसी प्रत्याशियों के लिए प्रचार नहीं करेंगीं सीएम ममता, कहा-‘कोई और इसे देख रहा है’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2022 15:50 IST

Goa Assembly polls:तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि वह विपक्षी एकता की खातिर सबसे घनी आबादी वाले उत्तरी राज्य में प्रचार करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए प्रचार करेंगी। क्या वह पंजाब में भी प्रचार करेंगी, इस पर उन्होंने नहीं में जवाब दिया।हम पंजाब में 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

Goa Assembly polls: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गोवा में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तृणमूल कांग्रेस के वास्ते प्रचार करने की संभावना नहीं है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए प्रचार के वास्ते सोमवार को राज्य के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुई बनर्जी ने गोवा जाने की संभावना से इनकार करते हुए कहा, ‘‘कोई और इसे देख रहा है।’’ तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा कि वह विपक्षी एकता की खातिर सबसे घनी आबादी वाले उत्तरी राज्य में प्रचार करेंगी।

तृणमूल कांग्रेस उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ रही है लेकिन वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए प्रचार करेंगी। यह पूछे जाने पर कि क्या वह पंजाब में भी प्रचार करेंगी, इस पर उन्होंने नहीं में जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब में हम चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। हम पंजाब में 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। मैं पंजाब को लेकर उत्साहित हूं क्योंकि मुझे उस राज्य के लोग पसंद हैं।

मैं पंजाब के जिलों को जानती हूं क्योंकि मैंने तब वहां का दौरा किया था जब वहां आतंकवाद चरम पर था।’’ इन सवालों पर कि वह केवल उत्तर प्रदेश का दौरा ही क्यों कर रही हैं जबकि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं, इस पर बनर्जी ने कहा, ‘‘गोवा में कोई और प्रचार अभियान देख रहा है। मैं वृहद विपक्षी एकता की खातिर किसी अन्य स्थान (उत्तर प्रदेश) जा रही हूं।’’

तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी गोवा में प्रचार कर सकते हैं। गोवा में कांग्रेस के तृणमूल कांग्रेस से गठबंधन करने से इनकार करने का प्रत्यक्ष जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा कि यह बेहतर होता कि देश की सबसे पुरानी पार्टी उत्तर प्रदेश में सपा के साथ गठबंधन करती।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर उन्होंने (कांग्रेस और सपा) उत्तर प्रदेश में एक साथ चुनाव लड़ा होता तो यह बेहतर होता। अगर आपको कुछ (सीटें) नहीं मिलती है तो महज दूसरों के कुछ वोट काटने के लिए लड़ने का कोई मतलब नहीं है। हमने गोवा में गठबंधन के लिए प्रयास किया था लेकिन उन्होंने (कांग्रेस) हमारी नहीं सुनी। अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में कड़ी टक्कर दे रहे हैं। हम उनका समर्थन कर रहे हैं।’’ 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022ममता बनर्जीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावगोवा विधानसभा चुनाव 2022BJPपंजाब विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब