लाइव न्यूज़ :

गोवा हवाई अड्डे पर उड़ाने हुईं चालू, आग लगने के कारण अस्थाई रूप से हुआ था बंद

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 8, 2019 17:11 IST

गोवा हवाई अड्डे पर उड़ाने फिर से शुरू हो गई हैं। शनिवार (8 जून) को वायुसेना के मिग 29K विमान से ड्रॉप टैंक गिरने के बाद हवाई अड्डे पर आग लगने की खबर आई थी। हादसे के चलते एयरपोर्ट को अस्थाई तौर पर कुछ देर के लिए बंद करने की घोषणा की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआग लगने के कारण अस्थाई रूप से बंद हुए गोवा हवाईअड्डे पर उड़ाने फिर हुई शुरू वायुसेना के विमान MiG 29K के उड़ाने भरने के दौरान ड्रॉप बॉक्स गिरने से लगी थी आग

गोवा हवाई अड्डे पर उड़ाने फिर से शुरू हो गई हैं। शनिवार (8 जून) को वायुसेना के मिग 29K विमान से ड्रॉप टैंक गिरने के बाद हवाई अड्डे पर आग लगने की खबर आई थी। हादसे के चलते एयरपोर्ट को अस्थाई तौर पर कुछ देर के लिए बंद करने की घोषणा की गई थी। 

समाचार एजेंसी एएनआई ने नेवी के एक प्रवक्ता के हवाले कुछ तस्वीरें ट्वीट की थीं। तस्वीरों में धुआं उठता हुए दिखाई दे रहा था। नेवी के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया था कि वायुसेना के MiG 29K लड़ाकू विमान के उड़ान भरने के दौरान उसका ड्रॉप टैंक अलग होकर गिर गया था, जिससे आग लग गई। जल्द से जल्द उड़ान शुरू करने के लिए कोशिशें की जा रही हैं। इस हादसे में मिग विमान को कोई क्षति नहीं पहुंची।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हवाईअड्डा करीब दो घंटे तक बंद बना रहा। नेवी के प्रवक्ता कैप्टन डॉक्टर सीके शर्मा ने बताया, आग एयरपोर्ट के मुख्य रनवे पर लगी थी। उन्होंने बताया कि इस रनवे पर मामूली नुकसान हुआ। 

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया गोवा रे आधिकारिक हैंडल से शनिवार दोपहर बाद ट्वीट किया गया, ''रनवे पर मिग से फ्यूल टैंक गिरने के कारण गोवा हवाईअड्डे पर दो घंटे के लिए परिचालन बंद है।''

एयरपोर्ट के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय जलसेना के जवान मौके पर मौजूद थे और उन्होंने रनवे पर फैले ईंधन को साफ करने में मदद की। इसके अलावा उन्होंने मरम्मत भी कराई। प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि मिग से जो ईधन का टैंक गिरा वह अतिरिक्त टैंक था जिसे ज्यादा दूरी तक उड़ान भरने के लिए साथ ले जाया जाता है। 

हवाई अड्डे का संचालन दक्षिणी गोवा जिले स्थित भारतीय नौसैनिक अड्डे आईएनएस हंसा से किया जाता है।

टॅग्स :गोवाइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया