लाइव न्यूज़ :

गोवा सरकार का किसानों को सलाह, फसल की पैदावार बढाने के लिए करें वैदिक मंत्रों जाप

By भाषा | Updated: November 23, 2018 19:46 IST

कृषि निदेशक ने कहा, ‘‘कृषि विभाग जैविक एवं पर्यावरण अनुकूल खेती के रास्ते पर चलता चाहता है। वह लौकिक खेती के प्रचारकों तथा इसी तरह के क्रियाकलापों में भरोसा करने वाले अन्य लोगों से बात कर रहा है जो जैविक तरीके से खेती की उपज बढा सकते हैं।’

Open in App

गोवा सरकार फसल की पैदावार बढाने के लिए नई तकनीक अपनाने जा रही है। राज्य सरकार ने किसानों से प्राचीन वैदिक ‘मंत्रों’ के जप के लिए कहा है।

कृषि विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने किसानों को ‘दैवीय कृषि’ पद्धति अपनाने की सलाह दी है जिसमें उन्हें उनकी फसल की अच्छी पैदावार के लिए खेत में 20 दिन ‘वैदिक मंत्रों’ का जप करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार इस क्षेत्र के विशेषज्ञ शिव योग फाउंडेशन और ब्रहमकुमारी जैसी संस्थाओं से बातचीत कर रही है।

अधिकारी ने कहा कि कृषि मंत्री विजय सरदेसाई और कृषि निदेशक नेल्सन फिगुऐरोडो ने हाल में हरियाणा के गुड़गांव में ‘शिव योग कृषि’ के प्रचारक गुरू शिवानंद से मुलाकात करके उनसे इस बारे में बात की थी कि ‘दैवीय खेती’ गोवा में किस तरह से किसानों के लिए लाभप्रद हो सकती है।

कृषि निदेशक ने कहा, ‘‘कृषि विभाग जैविक एवं पर्यावरण अनुकूल खेती के रास्ते पर चलता चाहता है। वह लौकिक खेती के प्रचारकों तथा इसी तरह के क्रियाकलापों में भरोसा करने वाले अन्य लोगों से बात कर रहा है जो जैविक तरीके से खेती की उपज बढा सकते हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘इसके तहत, किसान को अपने खेत में 20 दिन तक प्रति दिन कम से कम 20 मिनट वैदिक मंत्रों का जप करना होगा। लौकिक खेती में विश्वास रखने वालों का दावा है कि मंत्र ब्रहमांड से ऊर्जा खींचकर खेत में डालते हैं और बीजों को बेहतर तरीके से प्रस्फुटिक होने में मदद करता है और गुणवत्तापूर्ण उपज होती है।’’  

टॅग्स :गोवामनोहर पार्रिकर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया