लाइव न्यूज़ :

क्रू मेंबर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद क्रूज शिप पर फंसे 2000 लोग, बिना जांच बाहर जाने की नहीं अनुमति

By अनिल शर्मा | Updated: January 3, 2022 14:15 IST

क्रूज शिप पर 2000 लोग सवार थे। क्रू मेंबर के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद सभी को रोक कर रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देक्रूज शिप मुंबई से आया था और मोरमुगाओ क्रूज टर्मिनल पर डॉक किया गया है शिप पर 2000 लोग सवार हैंसभी यात्रियों की कोविड टेस्ट की जा रही है

गोवाः यहां मुंबई-गोवा कॉर्डेलिया क्रूज शिप के एक क्रू मेंबर के कोविड-19 से संक्रमित मिलने के बाद 2,000 से अधिक लोग इसमें फंसे हुए हैं। हिंदुस्तान की रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रू मेंबर रैपिड ऐंटीजन टेस्ट में संक्रमित मिला और उसे आइसोलेशन में रखा गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक यात्रियों को बिना जांच के उतरने की अनुमति नहीं है। स्वास्थ्य अधिकारी उतरने से पहले क्रूज शिप पर सवार सभी 2,000 यात्रियों की कोविड जांच कर रहे हैं। वहीं नमूने दे चुके यात्री अपनी रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अधिकारियों ने सभी यात्रियों को जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती, क्रूज जहाज पर बने रहने के लिए कहा है। इस क्रूज शिप के संचालकों को वास्को स्थित सालगांवकर मेडिकल रिसर्च सेंटर (SMRC) अस्पताल के माध्यम से सभी यात्रियों का कोविड-19 परीक्षण करने के लिए कहा गया है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने रविवार को कहा कि गोवा सरकार, इस बीच, सोमवार को टीकाकरण खुलने के बाद अगले चार दिनों में कोविड -19 के खिलाफ 15-18 आयु वर्ग के सभी 72,000 बच्चों को पहली खुराक देने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

राणे ने यह भी कहा कि गोवा अगले 15 दिनों में जीनोम अनुक्रमण मशीन स्थापित करेगा ताकि संदिग्ध ओमीक्रोन स्वरूप के नमूनों के परीक्षण में देरी से बचा जा सके। फिलहाल ओमीक्रॉन की जांच के लिए नमूनों को पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) में भेजा जाता है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाCoronaगोवाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत