लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में भारत के राजदूत हर्ष वर्धन श्रृंगला ने कहा- जयपुर फुट की दुनियाभर में पहुंच भारत की मानवीय पहल का विस्तार

By भाषा | Updated: November 21, 2019 13:24 IST

भारतीय राजदूत ने कहा,‘‘इस कार्यक्रम के तहत भारत सरकार की मंजूरी से बीएमवीएसएस ने वियतनाम, इराक, मलावी, नेपाल, सेनेगल, तजांनिया, मिस्र, नमीबिया और बांग्लादेश में कैंप लगाए और इन कैंपों में कुल 5152 कृत्रिम पैर लगाए गए।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में भारत के राजदूत हर्ष वर्धन श्रृंगला ने बुधवार को कहा कि कृत्रिम पैर ‘जयपुर फुट’ का देश की सीमाओं को तोड़ कर विदेशों तक पहुंचना भारत की मानवीय पहल का विस्तार है। भारतीय दूतावास राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर यूएस कैपिटोल हिल में ‘इंडिया फॉर ह्यूमैनिटी’ कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

अमेरिका में भारत के राजदूत हर्ष वर्धन श्रृंगला ने बुधवार को कहा कि कृत्रिम पैर ‘जयपुर फुट’ का देश की सीमाओं को तोड़ कर विदेशों तक पहुंचना भारत की मानवीय पहल का विस्तार है। भारतीय दूतावास राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर यूएस कैपिटोल हिल में ‘इंडिया फॉर ह्यूमैनिटी’ कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

इस अवसर पर श्रृंगला ने कहा कि जयपुर फुट की भारत और विश्व के अन्य देशों में गतिविधियां भारत की मानवीय पहल का विस्तार हैं। उन्होंने कहा,‘‘भारत के राजनयिक विमर्श में हम हमेशा अहम राजनीतिक,रणनीतिक और आर्थिक पहल की बातें करते हैं। लेकिन ‘वसुधैव कुटुंबकम-यानी विश्व एक परिवार है’ की हमारी सभ्यता के मूल्यों का पालन करते हुए मानवता की सेवा जैसे क्षेत्र में भारत की गहन रणनीतिक पहल जैसे कदम कम उजागर हैं।’’

श्रृंगला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय लिंब फिटमेंट कैंप का मकसद विश्व भर के दिव्यांगजनों को भौतिक, आर्थिक और सामाजिक पुनर्वास मुहैया कराना है। दिव्यांगजनों को पूरी मदद विदेश मंत्रालय मुहैया कराएगा।

भारतीय राजदूत ने कहा,‘‘इस कार्यक्रम के तहत भारत सरकार की मंजूरी से बीएमवीएसएस ने वियतनाम, इराक, मलावी, नेपाल, सेनेगल, तजांनिया, मिस्र, नमीबिया और बांग्लादेश में कैंप लगाए और इन कैंपों में कुल 5152 कृत्रिम पैर लगाए गए।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (बीएमवीएसएस) दुनिया भर में दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम पैर लगाने के लिए कैंप आयोजित कर रहा है। जयपुर फुट के संस्थापक देवेन्द्र राज मेहता ने कहा कि संस्था अब तक भारत और विश्व भर में 18 लाख लोगों को मदद मुहैया करा चुकी है।

टॅग्स :जयपुरराजस्थानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह