लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटा: बॉलीवुड हस्तियों ने लोगों की सुरक्षा की प्रार्थना की

By भाषा | Updated: February 7, 2021 18:50 IST

Open in App

मुंबई, सात फरवरी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष एवं लेखक प्रसून जोशी, अभिनेत्रियों दीया मिर्जा, श्रद्धा कपूर और फिल्म निर्माता अभिषेक कपूर सहित कई फिल्मी हस्तियों ने रविवार को चमोली जिले के जोशीमठ में एक ग्लेशियर टूट जाने से धौली गंगा नदी में आई बाढ़ के मद्देनजर उत्तराखंड के लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की।

जोशीमठ में नंदादेवी ग्लेशियर के एक हिस्से के टूट जाने से धौली गंगा नदी में विकराल बाढ़ आई और पारिस्थितिकीय रूप से नाजुक हिमालय के हिस्सों में बड़े पैमाने पर तबाही हुई। इस हादसे में ऋषि गंगा बिजली परियोजना में काम कर रहे 50 से 100 मजदूर लापता हो गये।

श्रद्धा कपूर ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बारे में सुनकर परेशान हूं। वहां सभी की सुरक्षा की प्रार्थना करती हूं।’’

पर्यावरण के मुद्दों के बारे में मुखर माने जाने वाली श्रद्धा ने कहा कि हिमालय में मानव निर्मित निर्माणों का भी इस त्रासदी में हाथ रहा है।

अभिनेत्री ने कहा, ‘‘हिमालय में बहुत सारे बांधों के निर्माण से यह हुआ। चमोली के लोगों के लिए प्रार्थना करती हूं।’’

सीबीएफसी के अध्यक्ष जोशी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चमोली और उत्तराखंड के अन्य जिले ग्लेशियर के टूटने से सुरक्षित रहेंगे और किसी का जीवन खतरे में नहीं होगा।’’

फिल्म निर्माता रोनी स्क्रूवाला ने कहा कि यह हादसा प्रकृति का एक भयावह दृश्य था। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के बारे में लोगों के संवेदनहीन रूख के बारे में लिखा।

अभिनेता सोनू सूद ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तराखंड हम आपके साथ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

भारत अधिक खबरें

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?