नोएडा के सभी 21 थानों में लड़कियां बनीं एक दिन की थानेदार

By भाषा | Published: November 20, 2020 10:26 PM2020-11-20T22:26:32+5:302020-11-20T22:26:32+5:30

Girls became one-day police stations in all 21 police stations in Noida | नोएडा के सभी 21 थानों में लड़कियां बनीं एक दिन की थानेदार

नोएडा के सभी 21 थानों में लड़कियां बनीं एक दिन की थानेदार

नोएडा, 20 नवंबर अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर नोएडा के सभी 21 थानों में आज 15 से 17 वर्ष की आयु की लड़कियों को एक दिन की थानेदार बनाया गया।

यूनिसेफ एवं पुलिस विभाग उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘मिशन शक्ति’ को साथ जोड़ते हुए स्कूली छात्राओं को एक दिन की थानेदार बनाया गया। एक दिन की थानेदार बनी छात्राओं ने चौराहों पर जाकर वाहनों की जांच कराई तथा बिना मास्क पहनने वाले लोगों का चालान भी करवाया।

गौतम बुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बताया कि जनपद के सभी थानों में स्कूली छात्राओं को प्रतीकात्मक रूप में एक दिन की थानेदार बनाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Girls became one-day police stations in all 21 police stations in Noida

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे