लाइव न्यूज़ :

पति के इस्लाम धर्म स्वीकार नहीं करने पर घर लौटी युवती

By भाषा | Updated: January 7, 2021 19:09 IST

Open in App

औरैया (उप्र), सात जनवरी उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में हिंदू प्रेमी से आर्य समाज मंदिर में विवाह करने वाली मुस्लिम युवती कथित रूप से अपने पति के इस्लाम धर्म स्वीकार नहीं करने के कारण 17 दिन बाद वापस अपने घर लौट आई।

प्रदेश के जिले के बमाइन पुलिस चौकी प्रभारी देवी साह वर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि सेंगनपुर गांव की रहने वाली नाजरा (21) ने गत 21 दिसंबर को कुलगांव निवासी आकाश से आर्य समाज मंदिर में विवाह किया था और अपना नाम बदलकर नेहा रख लिया था।

उन्होंने बताया कि लड़की का कहना है कि उसके पति आकाश ने इस्लाम धर्म स्वीकार नहीं किया, जिसकी वजह से छह जनवरी को उसने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने पति के साथ ना रहने की इच्छा जताते हुए बयान दर्ज कराया। मजिस्ट्रेट ने युवती को उसके परिजन के साथ घर भेज दिया है।

वर्मा ने बताया कि नाजरा और आकाश के बीच प्रेम प्रसंग था, मगर अलग-अलग धर्मों के होने की वजह से उनके परिजन इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। गत 12 अक्टूबर को वे दोनों घर से कहीं चले गए थे।

उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर को नाजरा के पिता अलाउद्दीन ने अयाना थाने में आकाश और उसके साथी राजकुमार के खिलाफ अपनी बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का मुकदमा पंजीकृत करवाया था। मुकदमे में यह भी इल्जाम लगाया गया था कि उसकी बेटी अपने साथ 80 हजार रुपए नकद और लाखों रुपए के जेवरात भी ले गई है।

अयाना के थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि आकाश और नाजरा बुधवार को अयाना पहुँचे, और बमाइन चौकी इंचार्ज एसआई देवी साह वर्मा को अपने आर्य समाज से शादी करने के कागजात दिखाये। लड़की के बयान दर्ज करवाकर जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण करवाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी