लाइव न्यूज़ :

यूपी में ट्रैफिक पुलिस के सामने कैब ड्राइवर को युवती ने पीटा, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, लोगों ने लड़की को अरेस्ट करने की मांग की

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 2, 2021 15:35 IST

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती कैब ड्राइवर को पीटता हुआ वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवती ये कहते हुए सुनाई दे रही है कि लड़की का एक्सीडेंट करेगा क्या । अब इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आ रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देग्रीन सिग्नल के बीच रोड क्रॉस करती लड़की ने कैब ड्राइवर पर लगाया आरोप लड़की ने एक्सीडेंट लगाकर ड्राइवर को पीटा और फोन तोड़ाघटना के समय दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद थे

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस के सामने बीच सड़क पर एक युवती का कैब ड्राइवर को पीटने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है । इस वीडियो में युवती कैब ड्राइवर को पीटते हुए नजर आ रही है । इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लड़की को गिरफ्तार करने की मांग उठने लगी । अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ रहा है, जिसमें लड़की चलती गाड़ियों के बीच रोड क्रॉस करते नजर आ रही है ।

क्या है पूरा मामला 

दरअसल कैब ड्राइवर पर एक्सीडेंट का आरोप लगाकर युवती ने शुक्रवार रात चालक की जमकर पिटाई की । युवती ने उसे कई थप्पड़ मारे और फोन भी  छीन कर तोड़ दिया । इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि जब एक युवक ड्राइवर  की मदद के लिए आगे आया तो युवती उससे भी उलझ गई । सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई । इस बीच वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया ।

वहीं वजीरगंज निवासी इनायत अली ने बताया कि उनका छोटा भाई सहादत अली उबर चलाता है । सहादत शुक्रवार रात सरोजनी नगर इलाके में सवारी छोड़ कर घर लौट रहा था । सिगन्ल रेड होने पर वह कृष्णा नगर के अवध चौराहे पर रुक गया । इस बीच पीछे से आई एक युवती कार से सहादत को कार से नीचे उताकर थप्पड़ मारने लगी और उसका फोन भी छीन कर तोड़ दिया।

इस मामले में अब अवध चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज सामने जिसमें साफ दिख रहा है की लड़की गाड़ियों के बीच से ही रोड क्रॉस करती नजर आ रही है । ग्रीन सिग्नल के बीच भी लड़की जेब्रा क्रॉसिंग पर चलती दिख रही है ।इसके बाद जब अचानक से कैब ड्राइवर ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकता है तो लड़की उसके साथ मारपीट शुरू कर दी कर दी थी और कहती है कि लड़की पर गाड़ी चढ़ाएगा क्या । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है । 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊवायरल वीडियोउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां